ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

पकिस्तान और हिंदुस्तान दोनों जगह घूमेंगे JDU के नेता, बोले ललन सिंह .... विपक्ष से डरे हुए हैं PM मोदी

PATNA : अनुकंपा वाले जो लोग हैं उनका जवाब हम नहीं देते हैं। जिनके बारे में आप बात कर रहे हैं जिन पर हमने प्रतिक्रिया देने के लिए कह रहे हैं वह सब अनुकंपा वाले लोग हैं। उनको यह बतान

पकिस्तान और हिंदुस्तान दोनों जगह घूमेंगे JDU के नेता, बोले ललन सिंह ....  विपक्ष से डरे हुए हैं PM मोदी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : अनुकंपा वाले जो लोग हैं उनका जवाब हम नहीं देते हैं। जिनके बारे में आप बात कर रहे हैं जिन पर हमने प्रतिक्रिया देने के लिए कह रहे हैं वह सब अनुकंपा वाले लोग हैं। उनको यह बताना चाहिए कि विवेक ओबरॉय कौन है। प्रधानमंत्री के कौन से सलाहकार रहे हैं और तीन दिन पहले उन्होंने क्या कहा था संविधान के बारे में? 


यह तो उनको बताना चाहिए? प्रधानमंत्री के सलाहकार बोल रहे हैं कि संविधान को बदलने की जरूरत है। अगर संविधान पढ़े हैं तो जरूर जानते होंगे, क्योंकि अनुकंपा पर आए हैं तो संविधान तो पढ़कर ही आए होंगे ना। तुमको तो यह बताना चाहिए कि विवेक ओबरॉय प्रधानमंत्री जी के आर्थिक सलाहकार हैं या नहीं। यह बातें जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कही है।


ललन सिंह ने कहा कि - नरेंद्र मोदी डरे हुए हैं यह पूरा देश जानता है। नरेंद्र मोदी विपक्षी गठबंधन के बाद से ही डरे हुए हैं। पूरे देश ने देखा कि जब वह अविश्वास प्रस्ताव पर उत्तर दे रहे थे तो डेढ़ घंटा विपक्षी गठबंधन पर भाषण दे रहे थे। यह उनके घबराहट का ही प्रतीक है।


इधर, नित्यानंद राय के तरफ से जदयू वाले को पाकिस्तान घूम कराने की सलाह पर ललन सिंह ने कहा कि - जेडीयू वाले पाकिस्तान भी घूमेंगे और जेडीयू वाले हिंदुस्तान भी घूमेंगे। इसलिए क्योंकि हम लोग धार्मिक उन्माद नहीं फैलाते हैं। हम लोग समाज में सांप्रदायिक सद्भाव बनाने वाले लोग हैं। नित्यानंद राय सांप्रदायिक उन्माद फैलाने वाले लोग हैं इसी के जरिए वह अपना वोट बैंक साधते हैं। इसलिए वह इस तरह की बात करते रहते हैं।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता