ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

पहली बार नीतीश कैबिनेट में BJP और JDU दोनों से एक-एक मुस्लिम मंत्री, किसका कद होगा बड़ा?

PATNA : भारतीय जनता पार्टी नीतीश कुमार के साथ बिहार में पहले से सरकार चलाती आ रही है. साल 2005 से लेकर 2021 तक के सफर में ऐसा पहली बार हो रहा है कि एनडीए की कैबिनेट के अंदर बी

पहली बार नीतीश कैबिनेट में BJP और JDU दोनों से एक-एक मुस्लिम मंत्री, किसका कद होगा बड़ा?
Anamika
2 मिनट

PATNA : भारतीय जनता पार्टी नीतीश कुमार के साथ बिहार में पहले से सरकार चलाती आ रही है. साल 2005 से लेकर 2021 तक के सफर में ऐसा पहली बार हो रहा है कि एनडीए की कैबिनेट के अंदर बीजेपी और जेडीयू दोनों अपने-अपने कोर्ट से से एक एक मुस्लिम मंत्री बना रहे हैं.

बीजेपी कोटे से शाहनवाज हुसैन कैबिनेट में आज शामिल होंगे तो वहीं जेडीयू बहुजन समाज पार्टी छोड़कर आने वाले जमा खान को मंत्री बनाने जा रही है. हालांकि इस बात के संकेत तो उसी वक्त मिल गए थे जब बीजेपी ने शाहनवाज हुसैन को केंद्रीय राजनीति से बिहार मे लाकर एमएलसी बनाया था. उसी वक्त ही  मान लिया गया था कि शाहनवाज हुसैन नीतीश कैबिनेट में शामिल होंगे. जनता दल यूनाइटेड ने जब जमा खान को बीएसपी से अपनी पार्टी में शामिल कराया तब भी यह माना गया कि शायद उन्हें मंत्री बना दिया जाए और अब दोनों ही चेहरे कैबिनेट में नजर आएंगे.

पहली बार बीजेपी ने बिहार की सरकार में अपने कोटे से किसी मुस्लिम को मंत्री बनाने का फैसला किया है. इसे बीजेपी का सीमांचल को लेकर बड़ा दांव माना जा रहा है. साथ ही साथ भारतीय जनता पार्टी बिहार में मुस्लिम वोटरों को यह मैसेज देने की भी कोशिश करेगी कि उसे किसी से परहेज नहीं. शाहनवाज हुसैन को उनके कद के मुताबिक बिहार कैबिनेट में कोई बड़ा मंत्रालय दिया जा सकता है, लेकिन जनता दल यूनाइटेड भी जमा खान को कोई महत्वपूर्ण भूमिका दे सकती है. उम्मीद की जा रही है कि जमा खान को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग का कामकाज संभाल सकते हैं. हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा शपथ ग्रहण के बाद आज शाम होने वाली मीटिंग में कैबिनेट की अहम बैठक के बाद ही हो पाएगी. अब देखना होगा कि कैबिनेट में शाहनवाज हुसैन का पद बड़ा रहता है या फिर जमा खान का.