ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

पहले चरण की चार सीटों के लिए अब तीन दिनों तक स्टार प्रचारकों की धूम, क्या वोटरों को रास आएगा लोकलुभावन वादे

PATNA : बिहार में सात चरणों में लोकसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को मतदान होना है। ऐसे में पहले चरण में जिन चार सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान करवाए जाएंगे। इसमें नवादा, औरंगाबाद, गय

पहले चरण की चार सीटों के लिए अब तीन दिनों तक स्टार प्रचारकों की धूम, क्या वोटरों को रास आएगा लोकलुभावन वादे
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में सात चरणों में लोकसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को मतदान होना है। ऐसे में पहले चरण में जिन चार सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान करवाए जाएंगे। इसमें नवादा, औरंगाबाद, गया (सु) और जमुई (सु) लोकसभा सीट शामिल हैं। लिहाजा पहले चरण वाले संसदीय क्षेत्रों में अगले तीन दिनों तक स्टार प्रचारकों की धूम रहेगी। देश के कई बड़े नेता जनता के बीच लोकलुभावन वादे करेंगे और अधिक से अधिक लोगों को अपने पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगे।


दरअसल, बिहार में कुल सात चरणों में संपन्न होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को है। इससे पहले 17 अप्रैल को चुनाव प्रचार का दौर थम जाएगा। ऐसे में एनडीए प्रत्याशियों की पहले चरण वाली चार सीटों पर जीत सुनिश्चित करने के लिए भाजपा के स्टार प्रचारकों की जमुई नवादा, औरंगाबाद एवं गया संसदीय इलाकों में धूम रहेगी। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा भाजपा के कई स्टार प्रचारकों के नाम शामिल हैं। पीएम मोदी 16 अप्रैल को गया के गांधी मैदान और पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में जनसभाएं करेंगे।


जानकारी हो कि गया में एनडीए के घटक दल हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा से पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी प्रत्याशी हैं। वहीं, पूर्णिया में जदयू के संतोष कुशवाहा त्रिकोणीय लड़ाई में अपनी जमीन बचाने का संघर्ष कर रहे हैं। यहां लड़ाई काफी रोचक हो गई है। क्योंकि राजद ने जिस प्रत्याशी बीमा भारती को यहां अपना कैंडिडेट बनाया है, वह भी एक महीने पहले तक जदयू के साथ ही थी और अचानक पाला बदलकर राजद का थाम लिया है।


इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सोमवार को नवादा संसदीय क्षेत्र के अकबरपुर में जनसभा है। योगी हिसुआ विधानसभा क्षेत्र में जनसभा कर नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए मतदाताओं से विवेक ठाकुर के पक्ष में वोट करने की अपील करेंगे। वहीं उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा नवादा संसदीय क्षेत्र में सोमवार को रोड शो करने वाले हैं। इसके अलावा सीएम नीतीश कुमार भी आज शेखपुरा में रोड शो करेंगे।


उधर, पहले चरण के बाद बाकी के मतदान के लिए भी पीएम का बिहार दौरा होगा। नरेंद्र मोदी सभी सात चरणों में जनसभाएं करेंगे। पीएम ने 4 अप्रैल से जमुई से बिहार में अपनी जनसभा की शुरुआत कर चुके हैं। इसके बाद अब वह 26 अप्रैल को अररिया और दरभंगा में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। अररिया में तीसरे चरण में और दरभंगा में चौथे चरण में मतदान होने हैं। इन दोनों सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं।