ब्रेकिंग
पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

लोकतंत्र का महापर्व : बिहार के चार लोकसभा क्षेत्रों में पहले चरण का मतदान खत्म, 38 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद

PATNA : लोकसभा चुनाव के पहले चरण में बिहार की 4 लोकसभा सीटों पर चल रहा मतदान शाम 6 बजे समाप्त हो गया। पहले चरण के मतदान में औरंगाबाद, गया (सु), नवादा और जमुई (सु) संसदीय सीट

लोकतंत्र का महापर्व : बिहार के चार लोकसभा क्षेत्रों में पहले चरण का मतदान खत्म, 38 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA : लोकसभा चुनाव के पहले चरण में बिहार की 4 लोकसभा सीटों पर चल रहा मतदान शाम 6 बजे समाप्त हो गया। पहले चरण के मतदान में औरंगाबाद, गया (सु),  नवादा और जमुई (सु) संसदीय सीट पर मतदान सुबह सात बजे से शुरू हुआ। भीषण गर्मी और लू के बीच बड़ी संख्या में मतदाताओं ने कतार में लगकर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शाम 4 बजे तक ही मतदान की इजाजत थी। जबकि सामान्य बूथों पर शाम 6 बजे तक मतदान हुआ।  


राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक शाम 5 बजे तक बिहार की चार सीटों पर कुल 46.32 फीसदी वोट पड़े हैं। औरंगाबाद में शाम 5 बजे तक 49.95 फीसदी, गया में 5 बजे तक 48.54 प्रतिशत, नवादा में 5 बजे तक 40.02 फीसदी और जमुई में शाम 5 बजे तक 47.09 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। शाम 5 बजे तक बिहार की इन चारों सीटों पर कुल 46.32 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।


इससे पहले सुबह 11 बजे तक बिहार की चार लोकसभा सीटों पर 16.63 फीसदी वोट पड़े थे। औरंगाबाद में सुबह 11 बजे तक 15.04 , गया में 11 बजे तक 14.50 , नवादा में 17.65 और जमुई में 19.33 फीसदी मतदान हुआ था। सुबह 11 बजे तक कुल वोट प्रतिशत 16.63 दर्ज किया गया था। 


बता दें कि बिहार में शुक्रवार को चार लोकसभा सीटों पर मतदान खत्म हो गया। इस दौरान जमुई, गया, औरंगाबाद और नवादा में मतदान केंद्र पर लंबी कतारें देखने को मिली। इन सीटों पर करीब छह हजार बूथ संवेदनशील बूथ की श्रेणी में शामिल थे। यहां सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गए थे। बिहार की चार लोकसभा सीटों पर कुल 38 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। जमुई में चिराग पासवान की पार्टी से उनके जीजा अरुण भारती और आरजेडी की अर्चना रविदास के बीच सीधी टक्कर दिख रही थी।


वहीं, गया में एनडीए से जीतनराम मांझी और आरजेडी के कुमार सर्वजीत के बीच मुख्य मुकाबला देखने को मिला। वहीं नवादा में भाजपा के विवेक ठाकुर और आरजेडी के श्रवण कुशवाहा आमने-सामने थे। औरंगाबाद से बीजेपी के सुशील सिंह और आरजेडी के अभय कुशवाहा के बीच सीधी टक्कर थी। वहीं सभी सीटों पर कई निर्दलीय उम्मीदवार भी ताल ठोकते दिखे। 

टैग्स