ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

पहले अनंत सिंह के घर में AK-47 रखवाया फिर जेल से बाहर निकलवाया : कांग्रेस बोली..अब उनसे वोट मंगवाएंगे नीतीश

PATNA : मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह रविवार को पैरोल पर बेऊर जेल से बाहर आ गए हैं। जमीन बंटवारे को लेकर उन्हें 15 दिन की पैरोल मिली है। अनंत सिंह की पैरोल पर कांग्रेस ने क

पहले अनंत सिंह के घर में AK-47 रखवाया फिर जेल से बाहर निकलवाया : कांग्रेस बोली..अब उनसे वोट मंगवाएंगे नीतीश
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA : मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह रविवार को पैरोल पर बेऊर जेल से बाहर आ गए हैं। जमीन बंटवारे को लेकर उन्हें 15 दिन की पैरोल मिली है। अनंत सिंह की पैरोल पर कांग्रेस ने कहा  कि जिन लोगों ने उन्हे जेल भिजवाया था, उनके घर में एके-47 रखवाया था, आज उन्हीं लोगों ने अपने इस्तेमाल के लिए अनंत सिंह को जेल से बाहर निकलवाया है। अब अनंत सिंह से ये लोग वोट मंगवाने का काम कराएंगे। 


बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने पटना में मीडिया से बातचीत करते हुए यह बातें कही। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के समय अनंत सिंह को पैरोल मिला है। ऐसे में अब इस पर सवाल उठने शुरू हो गये हैं। कांग्रेस ने सीधे तौर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मुंगेर में ललन सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार में अनंत सिंह का उपयोग नीतीश कुमार करेंगे। 


दरअसल, सदाकत आश्रम में विकासशील स्वराज पार्टी के नेता मुकेश अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। अखिलेश सिंह ने इन नेताओं को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए अखिलेश सिंह ने कहा कि दो चरणों के चुनाव में एनडीए को एक से दो सीट ही मिलने की संभावना है। 


उन्होंने कहा कि किशनगंज, कटिहार और भागलपुर में कांग्रेस बड़े अंतर से जीत रही है। जबकि तीसरे चरण के चुनाव में एक सीट भी बीजेपी को नहीं मिलने जा रही है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और अमित शाह की रैलियों में भीड़ नहीं जुट पा रही है। बिहार की जनता सब समझ रही है वो महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ अपना फैसला सुनाएगी।