ब्रेकिंग
पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

पहली बार केंद्रीय मंत्री बने जेडीयू सांसद ललन सिंह, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिलाई शपथ

DELHI: राष्ट्रपति भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में बिहार के मुंगेर से नवनिर्वाचित जेडीयू सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह पहली बार केंद्रीय मंत्री बने। राष्ट्रपति द्रौपद

पहली बार केंद्रीय मंत्री बने जेडीयू सांसद ललन सिंह, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिलाई शपथ
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI: राष्ट्रपति भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में बिहार के मुंगेर से नवनिर्वाचित जेडीयू सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह पहली बार केंद्रीय मंत्री बने। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ललन सिंह को नरेंद्र मोदी कैबिनेट के मंत्री के रूप में शपथ दिलाई।


ललन सिंह जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं। तीसरी बार मुंगेर लोकसभा सीट से ललन सिंह सांसद निर्वाचित हुए हैं। जेडीयू को इस बार मोदी कैबिनेट में दो मंत्री पद मिले हैं। जिसमें एक पर ललन सिंह और दूसरे मंत्री पद पर कर्पूरी ठाकुर के बेटे रामनाथ ठाकुर शपथ लेंगे।


बता दें कि केंद्र में पिछली एनडीए सरकार में ललन सिंह मंत्री बनते बनते रह गए थे। सरकार में दो मंत्री पद की मांग पूरी नहीं होने पर जेडीयू और बीजेपी के रिश्तों में खटास आ गई थी और जेडीयू एनडीए का साथ छोड़ दिया था। अब एक बार फिर जेडीयू एनडीए के साथ हैं और आज उनकी केंद्र में मंत्री बनने की ईच्छा पूरी हो गई।