ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

पांच राज्यों के विस चुनाव के बाद होगा INDIA की अगली बैठक, बोले CPI नेता ... सीट बंटवारा का फार्मूला तय जल्द बनेगी सहमति

PATNA : आज देश के अंदर भाजपा के शासन में बेरोजगारी महंगाई जैसे मुद्दे पर कोई बोलना नहीं चाह रहा लगातार महंगाई और बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। आज भारत के विकास का आंकड़ा तेजी से नीचे

पांच राज्यों के विस चुनाव के बाद होगा INDIA की अगली बैठक, बोले CPI नेता ... सीट बंटवारा का फार्मूला तय जल्द बनेगी सहमति
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : आज देश के अंदर भाजपा के शासन में बेरोजगारी महंगाई जैसे मुद्दे पर कोई बोलना नहीं चाह रहा लगातार महंगाई और बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। आज भारत के विकास का आंकड़ा तेजी से नीचे गिर रहा है। भारत में बहुत सारे ऐसे लोग हैं जिन्हें सही से भोजन भी नहीं मिल पा रहा है। इन्हें मुद्दों को लेकर की के तरफ से रैली बुलाई गई थी। जिसमें बिहार के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री दोनों शामिल हुए और हम लोगों ने एक साथ मिलकर इस देश से भाजपा को भगाने का प्रण लिया है। यह बात है भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डी राजा ने कही है।


सीपीआई नेता डी राजा ने कहा कि - विपक्षी दलों को एक साथ आने से भाजपा व्याकुल हो गई है उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर उन्हें क्या करना है। यही वजह है कि वह लगातार विपक्षी दलों के नेताओं को परेशान करवा रहे हैं। लेकिन हम लोग का मुद्दा बिल्कुल साफ है और हम लोग साफ कर चुके हैं इस बार भाजपा को सत्ता से बाहर निकलना है।


इसके अलावा उन्होंने रोजगार के मुद्दे पर सवाल करते हुए कहा कि जब केंद्र में भाजपा की सरकार आई थी तो कहा था कि 2 करोड़ लोगों को रोजगार देंगे आज उनकी यह बातें क्या हुई। आज लोग जब उनसे सवाल करते हैं तो वह धार्मिक उन्माद फैलाने का काम करते हैं लोगों को हिंदू मुस्लिम कर लड़वाने का काम करते हैं। भाजपा आरएसएस वाले लोग आज लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं लेकिन हम लोग ऐसा होने नहीं देंगे।


उधर, माले नेता ने कहा कि इस बार जनता ने तय कर लिया है कि   इस बार भाजपा को सत्ता से हटा देना है। अभी पांच राज्यों में चुनाव हो रहा है। इस चुनाव के खत्म होने के बाद विपक्षी गठबंधन की अगली बैठक होगी। इसमें आगे की रणनीति पर विचार - विर्मश भी किया जाएगा। इसमें सीट बंटवारें को लेकर भी बातचीत की जा रही है। इसका फार्मूला तय कर लिया गया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आज बिहार के लोगों को बड़ी संख्या में रोजगार मिल रहा है यह काफी फायदे की बात है।