ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

अक्टूबर से छुट्टी पर गए जगदानंद सिंह दिसंबर से कंटिन्यू करेंगे, लालू बोले.. जगदा भाई आपको करना है

PATNA : आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह अब पार्टी दफ्तर में जाना शुरू करेंगे. 2 अक्टूबर के बाद जगदानंद सिंह प्रदेश पार्टी के कार्यालय नहीं गए हैं. उनकी नाराजगी को लेकर लगातार खबरें सामने आती

अक्टूबर से छुट्टी पर गए जगदानंद सिंह दिसंबर से कंटिन्यू करेंगे, लालू बोले.. जगदा भाई आपको करना है
First Bihar
3 मिनट

PATNA : आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह अब पार्टी दफ्तर में जाना शुरू करेंगे. 2 अक्टूबर के बाद जगदानंद सिंह प्रदेश पार्टी के कार्यालय नहीं गए हैं. उनकी नाराजगी को लेकर लगातार खबरें सामने आती रहीं. बेटे और आरजेडी विधायक के सुधाकर सिंह के कैबिनेट से इस्तीफे के बाद उन्होंने पार्टी ऑफिस में कदम नहीं रखा. लेकिन बीते कुछ दिनों में दिल्ली के अंदर जो हलचल हुई उसके बाद अब दिसंबर महीने से जगदा बाबू कंटिन्यू करने जा रहे हैं. जगदानंद सिंह की मुलाकात पिछले दो दिनों में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से हुई है.



कल यानी गुरुवार की शाम जगदानंद सिंह लालू यादव से मिलने पहुंचे थे. काफी देर तक दोनों के बीच बातचीत हुई. तेजस्वी यादव भी इस मुलाकात के दौरान मौजूद थे. मिसा भारती के आवास से बाहर निकले तो उनसे मीडिया ने कई सवाल किए लेकिन जगदा खामोशी लिए वहां से निकल गए. जानकार बता रहे हैं कि लालू यादव और जगदानंद सिंह के साथ-साथ तेजस्वी यादव के बीच जो बातचीत हुई है उसमें कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई. पार्टी और संगठन विस्तार को लेकर भी बातचीत हुई. प्रदेश पदाधिकारियों की टीम को लेकर भी जगदानंद सिंह के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी है. लालू यादव ने सिंगापुर जाने से पहले प्रदेश अध्यक्ष को स्पष्ट तौर पर कहा कि जगदा भाई सब कुछ आपको देखना है.



दरअसल, जगदानंद सिंह के बेटे सुधाकर सिंह के इस्तीफे के बाद से ही उनकी नाराज़गी दिखने लगी थी. उन्हें मनाने की काफी कोशिश भी की गई लेकिन वे मानने को तैयार नहीं थे. जगदा बाबू को पार्टी ऑफिस आए भी 2 महीने से ज्यादा हो गया था. इस बीच पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई थी. इस पद के लिए अब्दुल बारी सिद्धिकी के नाम की चर्चा शुरू हो गई थी, लेकिन लालू यादव को जगदानंद सिंह से ज्यादा भरोसा किसी और पर नहीं है. यही वजह है कि लालू ने जगदा बाबू को मना लिया और सभी अटकलों पर पूर्ण विराम लगा दिया. 

टैग्स