ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

ओबीसी आरक्षण पर RJD ने खोला मोर्चा, लालू और तेजस्वी ने संघर्ष का किया एलान

PATNA : ओबीसी आरक्षण पर आरजेडी ने मोर्चा खोल दिया है। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार के खिलाफ संघर्ष का एलान कर दिया है। तेजस्व

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

PATNA : ओबीसी आरक्षण पर आरजेडी ने मोर्चा खोल दिया है। आरजेडी सुप्रीमो  लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार के खिलाफ संघर्ष का एलान कर दिया है। तेजस्वी यादव ने कहा है कि कोरोना महामारी की आड़ में सरकार आरक्षण के खिलाफ साजिश कर रही है। सरकार की मंशा कभी पूरी नहीं होने देंगे। वहीं लालू यादव ने वंचितों , उपेक्षितों को जग जाने का आह्वान किया है।


आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने ओबीसी आरक्षण ट्वीट करते हुए लिखा है कि संविधान प्रदत्त आरक्षण आज़ादी के बाद राष्ट्र निर्माण का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक,प्रभावशाली, सकारात्मक और सशक्त कार्यक्रम है। जातिवादी चरित्र और संकीर्ण सोच के कुछ संगठन, पार्टी और संस्थान इसे समाप्त करना चाहते है। वंचितो, उपेक्षितों को अब जग ही जाना चाहिए।


इधर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इसी मसले पर ट्वीट करते हुए कहा कि संविधान प्रदत्त आरक्षण के खिलाफ एक माइंड–सेट है जो कई महत्वपूर्ण संस्थाओं पर काबिज़ है। राजद लोकसमता और समान सामाजिक प्रतिनिधित्व के हिमायती देश के सभी प्रगतिशील सरोकार वाले देशवासियों और दलों से एकजुटता की अपील कर वंचितो के अधिकार और सरोकार की साझा लड़ाई का आह्वान करता है।


एक दूसरे ट्वीट में तेजस्वी ने संघर्ष का एलान करते हुए कहा कि कोरोना महामारी की आड़ में आरक्षण और सामाजिक न्याय के खिलाफ चल रहे षड़यंत्र से राजद पूरी तरह वाकिफ और लम्बी लड़ाई के लिए तैयार है। संस्थाओं के वर्चस्ववादी चरित्र एवं शासक वर्ग की नीति और नीयत को कामयाब नहीं होने देंगे। विधायिका में और सड़क पर साझा संघर्ष होगा।


टैग्स