ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

NRC के समर्थन में उतरे नीतीश के मंत्री, खुर्शीद बोले- घुसपैठियों को देश से बाहर जाना होगा

PATNA : एनआरसी को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी पार्टी जनता दल यूनाईटेड भले ही अब तक अपना विरोध जता रही हो लेकिन उनकी ही पार्टी के नेता और बिहार सरकार के मंत्री खुर्शीद

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PATNA : एनआरसी को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी पार्टी जनता दल यूनाईटेड भले ही अब तक अपना विरोध जता रही हो लेकिन उनकी ही पार्टी के नेता और बिहार सरकार के मंत्री खुर्शीद उर्फ फिरोज ने एनआरसी का समर्थन कर दिया है. नीतीश कैबिनेट के मंत्री खुर्शीद ने कहा है कि वह एनआरसी का समर्थन करते हैं.



बिहार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री खुर्शीद ने कहा है कि एनआरसी को किसी पार्टी से जोड़ कर देखना ठीक नहीं है. जेडीयू नेता ने कहा है कि जिनके पास भी देश की नागरिकता का प्रमाण नहीं है, उन्हें देश से बाहर कर देना चाहिए. खुर्शीद ने कहा है कि अगर कोई देश के बाहर से आकर भारत में रह रहा है तो यह ठीक नहीं है.

मंत्री खुर्शीद पहले भी विधानसभा में जय श्री राम का नारा लगा चुके हैं. नीतीश कुमार ने जब महागठबंधन का साथ छोड़कर एनडीए का दामन थामा था, तब खुर्शीद ने सदन में बहुमत साबित होने के बाद जय श्री राम का नारा लगाया था. मंत्री खुर्शीद को इस नारेबाजी के कारण मुस्लिम धर्म गुरुओं की तरफ से फतवा का सामना भी करना पड़ा था. अब एक बार फिर से उन्होंने अपनी पार्टी लाइन से अलग जाते हुए एनआरसी का समर्थन कर दिया है.


टैग्स
रिपोर्टिंग
N

रिपोर्टर

Niraj Kumar

FirstBihar संवाददाता