ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

NPR पर JDU-BJP में घमासान, सुशील मोदी के ऐलान पर भडका जदयू, श्याम रजक बोले-नीतीश सरकार ने नहीं लिया है फैसला

PATNA: बिहार में 15 मई से NPR का काम शुरू करने के डिप्टी सीएम सुशील मोदी के बयान पर जदयू भड़क गयी है. जदयू के राष्ट्रीय महासचिव और राज्य सरकार के मंत्री श्याम रजक ने दो टूक कह

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: बिहार में 15 मई से NPR का काम शुरू करने के डिप्टी सीएम सुशील मोदी के बयान पर जदयू भड़क गयी है. जदयू के राष्ट्रीय महासचिव और राज्य सरकार के मंत्री श्याम रजक ने दो टूक कहा है कि NPR पर नीतीश सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया है. JDU को विश्वास में लिये बगैर केंद्र सरकार बिहार में NPR का काम शुरू नहीं करा सकती है.

श्याम रजक का सुशील मोदी पर हमला

मंत्री श्याम रजक ने कहा कि NPR पर सुशील मोदी का ऐलान उनकी निजी राय है. राज्य सरकार ने अब तक ऐसा कोई फैसला नहीं लिया है. श्याम रजक ने पूछा कि सुशील मोदी बतायें कि क्या NPR को लेकर राज्य कैबिनेट में फैसला हुआ है. क्या NDA विधायक दल की बैठक में कोई चर्चा हुई है. रजक ने दो टूक कहा कि जदयू को विश्वास में लिये बगैर NPR का काम शुरू नहीं कराया जा सकता.


क्या कहा था सुशील मोदी ने

सुशील मोदी ने आज ही ऐलान किया था कि बिहार में NPR का काम 15 मई से शुरू हो जायेगा. उन्होंने कहा था कि NPR के संबंध में केंद्र सरकार फैसला ले चुकी है और किसी भी राज्य सरकार को इससे मना करने का संवैधानिक अधिकार नहीं है. उन्होंने कहा था कि अगर किसी सरकारी कर्मचारी ने NPR का काम करने से इंकार किया तो उसकी नौकरी जा सकती है और उस पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है.


तो क्या NPR पर भी जदयू-भाजपा में ठनेगी

अब सवाल ये है कि क्या NPR पर भी जदयू और भाजपा में ठनेगी. CAA का समर्थन करने के बाद नीतीश कुमार ऐलान कर चुके हैं कि वे बिहार में NRC लागू नहीं होने देंगे. क्या NPR पर भी ऐसा ही होने जा रहा है.



टैग्स