ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

नो NRC वाला प्रस्ताव पास होने के बाद ठगा महसूस कर रहे BJP विधायक, नीरज बबलू बोले- अब जनसंख्या नियंत्रण पर भी प्रस्ताव आए

PATNA : बिहार में NRC लागू नहीं किए जाने वाले प्रस्ताव पर विधानसभा की मुहर लगने के बाद बीजेपी के विधायक ठगा महसूस कर रहे हैं। बीजेपी के विधायकों को इस बात का यकीन नहीं हो पा र

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : बिहार में NRC लागू नहीं किए जाने वाले प्रस्ताव पर विधानसभा की मुहर लगने के बाद बीजेपी के विधायक ठगा महसूस कर रहे हैं। बीजेपी के विधायकों को इस बात का यकीन नहीं हो पा रहा है कि आखिर जिस NRC को लेकर उनके नेता अमित शाह बड़ी-बड़ी बातें करते रहे उसे बीजेपी ने बिहार में लागू नहीं करने को लेकर कैसे सहमति दे दी। बिहार बीजेपी के बड़े नेताओं के रवैए से पार्टी के विधायकों में भी अंदरूनी नाराजगी है लेकिन वह खुलकर कुछ भी नहीं कहना चाहते।


विधानसभा से नो NRC वाला प्रस्ताव पास होने के बाद अब बीजेपी के विधायक जनसंख्या नियंत्रण को लेकर प्रस्ताव पास किए जाने की मांग कर रहे हैं। बीजेपी के विधायक नीरज कुमार बबलू ने कहा है कि पार्टी नेतृत्व ने सोच-समझकर ही NRC को लागू नहीं करने वाले प्रस्ताव पर सहमति दी होगी लेकिन उन्हें लगता है कि देश के सामने सबसे बड़ी समस्या जनसंख्या है।


बीजेपी विधायक ने कहा है कि जनसंख्या नियंत्रण को लेकर एक प्रस्ताव विधानसभा के इसी सत्र में लाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा है कि जिस तरह जल्दबाजी में NRC को लागू नहीं किए जाने वाला प्रस्ताव सदन में लाया गया उसी तरह चलते सत्र के बीच जनसंख्या नियंत्रण के लिए प्रस्ताव लाना चाहिए।


टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Rahul Singh

FirstBihar संवाददाता