ब्रेकिंग
अगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पी

नीतीश - तेजस्वी ने दिया युवाओं को बड़ा तोहफा, शिक्षा के बाद अब इस विभाग में होगी बंपर बहाली

PATNA : बिहार में सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए यह काफी कम की खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा करवाए जा रहे शिक्षकों की बहाली के बाद अब जल संसाधन विभाग में बड़ी बहा

नीतीश - तेजस्वी ने दिया युवाओं को बड़ा तोहफा, शिक्षा के बाद अब इस विभाग में होगी बंपर बहाली
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए यह काफी कम की खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा करवाए जा रहे शिक्षकों की बहाली के बाद अब जल संसाधन विभाग में बड़ी बहाली आने वाली है। इस बात की जानकारी विभाग के संबंधित अधिकारी ने ही दी है।


दरअसल, जल संसाधन विभाग ने अपने अंदर खाली पड़े पदों की गिनती शुरू कर दी है। इसको लेकर सभी मुख्य अभियंताओं को विभाग में खाली पड़े पदों की जानकारी इकट्ठा कर वरीय पदाधिकारी को रिपोर्ट पेश करने का जिम्मेदारी दिया गया है। इसके बाद विभाग आगे की प्रक्रिया में जुट जाएगा।


मिली जानकारी के अनुसार, जल संसाधन विभाग के अवर सचिव ने सभी मुख्य अभियंताओं को एक पत्र भेजा है। इसमें उन्होंने क्षेत्रीय स्थापना के विभिन्न पदों के संबंध में सूचना उपलब्ध कराने को कहा है। इसके तहत उन्हें सभी प्रकार के पदों की जानकारी देनी है। इसमें स्वीकृत पद और उसके विरुद्ध कार्यरत और रिक्त पदों की जानकारी मांगी गयी है।


इसके साथ ही अधिकारियों को यह भी बताना है कि रिक्त पदों के विरुद्ध इस समय कहां-कहां किस पद पर नियुक्ति की कार्रवाई हो रही है। इसके बाद मुख्य अभियंताओं द्वारा भेजी जाने वाली जानकारी के बाद मुख्यालय स्तर पर इसकी सघन निगरानी की जाएगी।


आपको बताते चलें कि,इस आदेश के मुताबिक कार्यरत कर्मचारियों की भी जानकारी देनी होगी इसमें रिक्त पदों की गणना तो होगी ही, जिन पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया नहीं शुरू हो पायी है, उसके लिए आगे की कार्रवाई भी प्रारंभ की जाएगी। चिह्नित पदों पर विभिन्न आयोग की मदद से नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। मुख्य सचिव को अपने-अपने क्षेत्रीय दफ्तरों में कार्यरत कर्मचारियों की भी विस्तृत जानकारी देनी है।