ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

‘सनातन और देवी-देवता को अपशब्द कहने वालों को नीतीश-तेजस्वी का आशीर्वाद’ नित्यानंद राय का तीखा हमला

PATNA: रोहतास के डेहरी से आरजेडी विधायक फतेह बहादुर सिंह ने मां दुर्गा के अस्तित्व पर सवाल उठाते हुए पिछले दिनों अभद्र टिप्पणी की थी। आरजेडी विधायक के विवादित बयान पर बिहार की सिया

‘सनातन और देवी-देवता को अपशब्द कहने वालों को नीतीश-तेजस्वी का आशीर्वाद’ नित्यानंद राय का तीखा हमला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: रोहतास के डेहरी से आरजेडी विधायक फतेह बहादुर सिंह ने मां दुर्गा के अस्तित्व पर सवाल उठाते हुए पिछले दिनों अभद्र टिप्पणी की थी। आरजेडी विधायक के विवादित बयान पर बिहार की सियासत गर्म हो गई है। बीजेपी और एनडीए के सहयोगी दल आरजेडी और सरकार पर लगातार हमलावर बने हुए हैं। बीजेपी सांसद और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने सीएम नीतीश और तेजस्वी पर तीखा हमला बोला है।


केंद्रीय राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव से पूछा है कि मां दुर्गा के लिए अपशब्द उन्हें कितने अच्छे लगे और कितने बुरे? नित्यानंद ने कहा कि सनातन संस्कृति और देवी-देवताओं का अपमान करना राजद-कांग्रेस सहित घमंडिया गठबंधन की आदत बन चुकी है। पूरब से लेकर पश्चिम और उत्तर से लेकर दक्षिण तक इन लोगों ने सनातन को कुष्ठ रोग से लेकर न जाने क्या-क्या बोला।


उन्होंने कहा है कि ऐसे ही लोगों को नीतीश-तेजस्वी का आशीर्वाद प्राप्त होता रहता है। कभी हिंदू देवी-देवताओं पर, कभी सनातन धर्म पर और कभी श्रीरामचरितमानस पर टिप्पणी करना इनकी बीमार मानसिकता का परिचायक है। ऐसी टिप्पणियां तुष्टीकरण के लिए की जा रही हैं लेकिन समय नजदीक आ रहा है और जल्द ही बिहार की जनता ऐसे लोगों को सबक सिखाएगी।