ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

नीतीश-तेजस्वी की नई तस्वीर ने BJP की टेंशन बढाई: सीट बदलकर मुख्यमंत्री के पास बैठे RJD नेता, फ्लाइट में 20 मिनट हुई बात; फिर खेला करेंगे?

PATNA: लोकसभा चुनाव के बाद बिहार का सियासी पारा एक बार फिर से बढ़ गया है। दिल्ली में एनडीए की बैठक से ठीक पहले नीतीश-तेजस्वी की नई तस्वीर ने बीजेपी की टेंशन बढ़ा दी है। नीतीश-तेजस्

नीतीश-तेजस्वी की नई तस्वीर ने BJP की टेंशन बढाई: सीट बदलकर मुख्यमंत्री के पास बैठे RJD नेता, फ्लाइट में 20 मिनट हुई बात; फिर खेला करेंगे?
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: लोकसभा चुनाव के बाद बिहार का सियासी पारा एक बार फिर से बढ़ गया है। दिल्ली में एनडीए की बैठक से ठीक पहले नीतीश-तेजस्वी की नई तस्वीर ने बीजेपी की टेंशन बढ़ा दी है। नीतीश-तेजस्वी की जो पहली तस्वीर सामने आई थी, उसमें दोनों आगे-पीछे की सीट पर बैठे नजर आए थे लेकिन दोनों के दिल्ली लैंड करने से पहले फ्लाइट की जो तस्वीर आई है, उससे सियासत में चल रही तमाम तरह की कयासों को बल मिल गया है।


दरअसल, चुनावी नतीजे आने के बाद से ही नीतीश कुमार के एक बार फिर पाला बदलकर इंडी गठबंधन के साथ जाने की चर्चा हो रही है। दिल्ली में आज दोनों गठबंधन की बड़ी बैठक बुलाई गई है। जिसमें शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और एनडीए के तमाम नेता दिल्ली पहुंचे हैं। उधर, तेजस्वी यादव समेत बिहार के अन्य विपक्षी दलों के नेता भी दिल्ली रवाना हो गए हैं।


इस बीच एक तस्वीर सामने आई कि फ्लाइट में सीएम नीतीश औऱ तेजस्वी आगे पीछे की सीट पर बैठे नजर आए। दोनों के दिल्ली लैंड करने के साथ ही एक और तस्वीर सामने आई, जिसमें तेजस्वी ने सीट बदल ली और वह नीतीश कुमार के ठीक बगल में बैठे दिखे। कहा जा रहा है कि फ्लाइट में जिस सीट पर तेजस्वी बैठे नजर आए उस सीट पर पहले कोई लड़की सफर कर रही थी लेकिन बाद में तेजस्वी ने सीट चेंज कर लिया। फ्लाइट में दोनों के बीच करीब 20 मिनट तक बातचीत हुई है।


दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद मीडिया ने जब सीएम नीतीश से सवाल पूछा कि उनकी पार्टी एनडीए के साथ जा रही है या इंडिया के साथ जाएंगे, इसपर नीतीश ने कुछ भी स्पष्ट नहीं किया औऱ सिर्फ इतना कहा कि सरकार तो बनेगी ही लेकिन उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि वह एनडीए में रहेंगे या इंडिया की तरफ जा रहे हैं। नीतीश कुमार के कुछ भी स्पष्ट नहीं बोलने पर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। 


इसी बीच नीतीश तेजस्वी की साथ वाली तस्वीर सामने आने के बाद बीजेपी की टेंशन बढ़ गई है और तमाम कयासों को और भी बल मिल गया है। यह भी कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार इन तस्वीरों के जरिए बीजेपी पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं। उधर, नीतीश कुमार खुद तो कुछ नहीं कह रहे हैं लेकिन उनकी पार्टी के नेता एक बार फिर उन्हें पीएम मटेरियल बता रहे हैं और कह रहे हैं कि उन्हें आगे बढ़कर देश को संभालना चाहिए।