ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

आखिरकार साथ बैठे नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव, सचिवालय में दोनों के बीच एक घंटे बातचीत

PATNA: बिहार की सियासत के चाचा-भतीजा आखिरकार आज एक साथ बैठ ही गये. बात नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव की हो रही है. बिहार के सचिवालय में दोनों एक घंटे के लिए साथ-साथ बैठे. चाय-पानी भी

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

PATNA: बिहार की सियासत के चाचा-भतीजा आखिरकार आज एक साथ बैठ ही गये. बात नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव की हो रही है. बिहार के सचिवालय में दोनों एक घंटे के लिए साथ-साथ बैठे. चाय-पानी भी हुआ लेकिन कोई सियासी बात नहीं हुई.

क्यों साथ बैठे नीतीश और तेजस्वी

दरअसल बिहार सरकार ने आज राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति के लिए बैठक बुलायी थी. मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष पद पर चयन के लिए जो कमेटी फैसला लेती है उसमें मुख्यमंत्री के साथ साथ नेता प्रतिपक्ष, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष और विधान परिषद के सभापति भी सदस्य होते हैं.  बिहार सरकार ने आज मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष पद पर चयन के लिए बैठक बुलायी तो उसमें नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के साथ साथ विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी और विधान परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह भी मौजूद थे. 

बिहार के सचिवालय में ये बैठक हुई. बंद कमरे में तमाम नेताओं के बीच  मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष चुनने पर चर्चा हुई. हम आपको बता दें कि मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष चुनने के लिए बिहार सरकार ने पिछले साल भी बैठक बुलायी थी लेकिन उसमें तेजस्वी यादव शामिल होने नहीं पहुंचे थे. उस बैठक में विधान परिषद में विपक्ष के नेता के तौर पर राबडी देवी शामिल हुई थीं.

चार साल से खाली पड़ा है अध्यक्ष का पद

बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष पद चार सालों से खाड़ी पड़ा है. सरकार कार्यवाहक अध्यक्ष बना कर काम चला रही है. बिहार मानवाधिकार आयोग के आखिरी स्थायी अध्यक्ष जस्टिस बिलाल नाजकी थे. उन्होंने 2016 में इस्तीफा दे दिया था. उसके बाद से आयोग के स्थायी अध्यक्ष का पद खाली पड़ा है. सरकार कार्यकारी व्यवस्था के तहत काम चला रही है. पहले जस्टिस मंधाता सिंह को मानवाधिकार आयोग का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया . उनके रिटायर करने के बाद जस्टिस उज्जवल कुमार दूबे को आयोग का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है.


टैग्स