ब्रेकिंग
पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

नीतीश से मिले तेजस्वी : जातीय जनगणना के बहाने आये करीब, नए सियासी समीकरण की तरफ बिहार

PATNA : बिहार की राजनीति से इस वक्त की सबसे बड़ी और ताजा खबर सामने आ रही है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करने पहुंचे हैं. तेजस्वी के साथ कांग्रेस

नीतीश से मिले तेजस्वी : जातीय जनगणना के बहाने आये करीब, नए सियासी समीकरण की तरफ बिहार
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार की राजनीति से इस वक्त की सबसे बड़ी और ताजा खबर सामने आ रही है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करने पहुंचे हैं. तेजस्वी के साथ कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा, वामदल से महबूब आलम और लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव भी इस मुलाकात में शामिल हैं. तेजस्वी यादव अब से थोड़ी देर पहले विधानसभा पहुंचे. विधानसभा पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उन्होंने मुलाकात की है. 


नीतीश कुमार से मुलाकात को लेकर तेजस्वी यादव ने गुरुवार को ही अपनी बात रखी थी. तेजस्वी ने कहा था कि जातीय जनगणना के मसले पर विपक्षी दलों की राय से वह मुख्यमंत्री को अवगत कराना चाहते हैं. बिहार विधानसभा से जिस तरह दो बार इसके लिए प्रस्ताव पारित किया गया उसके बावजूद केंद्र सरकार ने जातीय जनगणना को खारिज किया. ऐसे में नीतीश कुमार से मिलकर उनके नेतृत्व में जातीय जनगणना के लिए प्रयास करना चाहते हैं. 


नीतीश और तेजस्वी की यह मुलाकात जातीय जनगणना के बहाने बिहार में नए सियासी समीकरण का संकेत माना जा रहा है कि जनगणना के मुद्दे पर राष्ट्रीय जनता दल और जनता दल यूनाइटेड का स्टैंड एक है. बीजेपी ने जातीय जनगणना को खारिज करते हुए अब नए सिरे से गरीब जनगणना की बात शुरू कर दी है. आज ही बीजेपी के एक एमएलसी मांग के साथ विधान परिषद पहुंचे थे. पिछले दिनों केंद्र सरकार ने संसद में जवाब देते हुए यह स्पष्ट किया था कि किसी भी कीमत पर जाती है जनगणना में ही कराई जाएगी.