ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

नीतीश सरकार ने अपनी नाकामी का ठिकरा BJP पर फोड़ा, मंत्री बोले.. भाजपा के डर से नहीं आ रहे निवेशक

PATNA: बिहार में उद्योगों को स्थापित करने में विफल रही महागठबंधन की सरकार ने अपनी नाकामी का ठिकरा विपक्षी दल बीजेपी पर फोड़ दिया है। बिहार सरकार के उद्योग मंत्री समीर महासेठ ने कहा

नीतीश सरकार ने अपनी नाकामी का ठिकरा BJP पर फोड़ा, मंत्री बोले.. भाजपा के डर से नहीं आ रहे निवेशक
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में उद्योगों को स्थापित करने में विफल रही महागठबंधन की सरकार ने अपनी नाकामी का ठिकरा विपक्षी दल बीजेपी पर फोड़ दिया है। बिहार सरकार के उद्योग मंत्री समीर महासेठ ने कहा है कि सरकार को बीजेपी से डर लगता है, इसलिए बिहार में उद्योग लगाने वालों के बारे में खुलकर कुछ नहीं बताते हैं क्योंकि अगर बीजेपी को इस बात की जानकारी हो गई कि बिहार में निवेशक आ रहे हैं तो वह माहौल खराब करने की कोशिश करेगी। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी से अपील की है कि वह बिहार के बारे में अनाप-शनाप बातें न करे।


उद्योग मंत्री समीर महासेठ ने कहा है कि उद्योगपति चाहते हैं कि वे सशक्त होकर बिहार में वापस लौटें लेकिन बीजेपी के लोगों ने बिहार का वातावरण खराब कर दिया है।बिहार में आने वाले निवेशकों के सवाल पर समीर महासेठ ने कहा कि धीरे धीरे सभी चीजों की जानकारी मिलेगी क्योंकि अगर बीजेपी के लोगों को पता चल गया कि बिहार में निवेशक आ रहे हैं तो वो माहौल खराब करने की कोशिश करेंगे। मंत्री ने कहा कि सरकार को बीजेपी के लोगों से ही डर है। बीजेपी के लोगों को चाहिए कि कम से कम वे अपने घर के बारे में स्वच्छ वातावरण रखें।


वहीं धीरेंद्र शास्त्री के दौरे पर मंत्री समीर महासेठ ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री को किसी जाती और धर्म के बारे में बोलने की क्या जरुरत है। धर्म का अच्छे ढंग से प्रचार करें, उन्हें कौन रोकता है लेकिन वे किसी जाति विशेष को टारगेट करके बोलते हैं, उससे उस जाति के लोगों के मन में तकलीफ होगा। किसी भी जाति को इस तरह से बदनाम नहीं करें। बिहार को अच्छे वातावरण में रहना है और अच्छी संस्कृति बिहार को देनी है इसमें हमारा योगदान होना चाहिए।

रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता