ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

नीतीश सरकार को घेरने के लिए तमाम विपक्षी पार्टियों के नेताओं के साथ तेजस्वी आज करेंगे वर्चुअल मीटिंग

PATNA : कोरोना के दौर में बिहार से गायब रहने का आऱोप झेल रहे तेजस्वी यादव नये सिरे से नीतीश कुमार औऱ बिहार सरकार को घेरने की रणनीति तैयार करने में जुट गये हैं। तेजस्वी आज महागठबंधन

नीतीश सरकार को घेरने के लिए तमाम विपक्षी पार्टियों के नेताओं के साथ तेजस्वी आज करेंगे वर्चुअल मीटिंग
Santosh Singh
3 मिनट

PATNA : कोरोना के दौर में बिहार से गायब रहने का आऱोप झेल रहे तेजस्वी यादव नये सिरे से नीतीश कुमार औऱ बिहार सरकार को घेरने की रणनीति तैयार करने में जुट गये हैं। तेजस्वी आज महागठबंधन की तमाम पार्टियों के नेताओं के साथ बैठक करेंगे। खास बात ये कि इस बैठक में ओबैसी की पार्टी AIMIM के नेता भी मौजूद रहेंगे। इस बैठक में ये तय किया जायेगा कि कोरोना में फेल हुई सरकार को कैसे घेरा जाये।


तेजस्वी की वर्चुअल मीटिंग

तेजस्वी यादव आज रविवार को आऱजेडी के साथ साथ कांग्रेस, माले, सीपीआई, सीपीएम जैसी महागठबंधन की साझीदार दलों के नेताओं के बात करेंगे। खास बात ये है कि इस बैठक में ओबैसी की पार्टी AIMIM के नेता भी मौजूद रहेंगे। बैठक में कोरोना को लेकर सरकार की विफलता पर चर्चा की जायेगी। विपक्षी नेता बिहार में कोरोना के हालात पर चर्चा करेंगे फिर सरकार को घेरने की रणनीति तैयार करेंगे।


विधायक फंड पर होगी खास चर्चा

दरअसल नीतीश सरकार ने बिहार के तमाम विधायकों औऱ विधान पार्षदों के विधायक फंड में दो-दो करोड़ रूपये लेने का फैसला लिया है। सरकार कह रही है कि इस पैसे को  कोरोना से  निपटने में खर्च किया जायेगा। लेकिन तेजस्वी यादव पहले ही मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर ये आशंका जता चुके हैं कि विधायक फंड की राशि का बड़ा लूट खसोट हो सकता है। तेजस्वी का आरोप है कि बिहार का स्वास्थ्य विभाग सिर्फ लूट का अड्डा बन कर रह गया है। पिछले साल भी सरकार ने विधायक फंड से कोरोना राहत के नाम पर पैसे लिये थे लेकिन उनका बंदरबांट हो गया। तेजस्वी अपने विधायकों को कह चुके हैं कि वे निगरानी रखें कि विधायक फंड का पैसा कैसे खर्च किया जा रहा है। तेजस्वी समेत दूसरी विपक्षी पार्टियों की मांग है कि विधायक फंड से लिया जा रहा पैसा उसी विधायक के क्षेत्र में कोरोना से निपटने में खर्च किया जाये।


तेजस्वी इस बैठक में बिहार में कोरोना के इलाज में हो रही लापरवाही, जांच में हेराफेरी जैसे मसलों पर भी विपक्षी पार्टियों से चर्चा करेंगे। बिहार में वैक्सीनेशन की बदहाल स्थिति पर भी बातें होगी औऱ तब सरकार को घेरने की रणनीति भी तैयार होगी।