ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

सरकार के खिलाफ हल्ला बोल: लाठीचार्ज के विरोध में BJP का राजभवन मार्च कल, कहा- तेजस्वी को बचाने के लिए नीतीश ने चलवाई लाठियां

PATNA: पटना में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के ऊपर हुए पुलिस लाठीचार्ज के खिलाफ बीजेपी कल राजभवन मार्च करेगी। इसम मार्च में बीजेपी के सभी विधायक और विधान पार्षद समेत बड़ी संख्या म

सरकार के खिलाफ हल्ला बोल: लाठीचार्ज के विरोध में BJP का राजभवन मार्च कल, कहा- तेजस्वी को बचाने के लिए नीतीश ने चलवाई लाठियां
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: पटना में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के ऊपर हुए पुलिस लाठीचार्ज के खिलाफ बीजेपी कल राजभवन मार्च करेगी। इसम मार्च में बीजेपी के सभी विधायक और विधान पार्षद समेत बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे। बीजेपी का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मुलाकात कर मामले में हस्तक्षेप करने की मांग करेगा।


नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि राज्य में आपातकाल की स्थिति उत्पन्न हो गई है। सदन के अंदर बोलने पर बीजेपी विधायकों को मार्शल बुलाकर बाहर फेंकवा दिया जाता है और जब सड़क पर आंदोलन करते हैं तो लाठियां बरसाई जा रही हैं। एक चार्जशीटेड भ्रष्टाचारी को बचाने के लिए बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्या की जा रही है जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। विधायकों और सांसद क बेरहमी से पीटा गया।


उन्होंने कहा कि सरकार की तानाशाही के खिलाफ बीजेपी राजभवन मार्च करेगी। विधानमंडल के कस्टोडियन गवर्नर ही होते हैं। राज्यपाल संज्ञान लें, बिहार की सरकार अब एक दिन भी चलने के योग्य नहीं है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने कभी बिहार से जंगल राज को खत्म किया था और अब गुंडाराज को भी मिटाने का काम करेगी। सरकार की लाठी से बीजेपी का कार्यकर्ता डरने वाला नहीं है। नीतीश और तेजस्वी मिलकर गुंडों की सरकार चला रहे हैं।