ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

नीतीश पर हमले की कोशिश करने वाला शख्स निकला विक्षिप्त, मुख्यमंत्री ने कहा- युवक पर कोई कार्रवाई नहीं की जाए

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बख्तियारपुर में हमले की कोशिश करने वाला शख्स मानसिक तौर पर विक्षिप्त पाया गया है। उसकी स्थिति को देखते हुए सीएम नीतीश ने युवक पर किसी तरह की कार्र

नीतीश पर हमले की कोशिश करने वाला शख्स निकला विक्षिप्त, मुख्यमंत्री ने कहा- युवक पर कोई कार्रवाई नहीं की जाए
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बख्तियारपुर में हमले की कोशिश करने वाला शख्स मानसिक तौर पर विक्षिप्त पाया गया है। उसकी स्थिति को देखते हुए सीएम नीतीश ने युवक पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं किए जाने का निर्देश अधिकारियों को दिया है। 


दरअसल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब बख्तियारपुर के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं समाजसेवी स्व.पंडित शीलभद्र याजी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रहे थे तभी इसी दौरान एक व्यक्ति सुरक्षा घेरा में घुसकर नीतीश कुमार पर हमले का प्रयास किया। उसके बाद सीएम की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया।  


प्रारंभिक जांच में पाया गया कि श्याम सुन्दर वर्मा के 32 वर्षीय पुत्र शंकर कुमार वर्मा उर्फ छोटू मानसिक तौर पर अस्वस्थ है। अबू मोहम्मदपुर, बख्तियारपुर नगर परिषद् क्षेत्र का रहने वाले शंकर के परिजनों ने बताया कि उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं है। कुछ साल पहले वह दो मंजिला छत से कूद गया था और एक बार फांसी लगाकर आत्महत्या करने की भी कोशिश की थी। 


उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई है और अपने बच्चों के साथ अलग रहती है। सभी पहलुओं को में रखकर घटना की जांच की जा रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उक्त व्यक्ति के कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने और उसकी समस्या समझकर करने एवं उसकी चिकित्सा में जरूरी सहयोग प्रदान करने का निर्देश अधिकारियों को दिया। 

टैग्स