ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

नीतीश पर गिरिराज का हमला, कहा-जो बिहार की जनता का दिल नहीं जीत पाए..वो देश में कैसे जीतेंगे?

PATNA: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर जमकर हमला बोला है। नीतीश कुमार के बारे में गिरिराज सिंह ने कहा कि वो वि

नीतीश पर गिरिराज का हमला, कहा-जो बिहार की जनता का दिल नहीं जीत पाए..वो देश में कैसे जीतेंगे?
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर जमकर हमला बोला है। नीतीश कुमार के बारे में गिरिराज सिंह ने कहा कि वो विपक्षी गठबंधन के कन्वेनर बने या ऑब्जॉर्वर बने कोई फर्क नहीं पड़ता है। जो अपने राज्य बिहार में अपनी विश्वसनीयता नहीं बना पाये वो देश में क्या बनाएंगे। 


नीतीश कुमार 18 साल से बिहार के मुख्यमंत्री हैं। 2010 में 115 सीट जीते थे लेकिन 2020 में यह आंकड़ा घटकर 43 पहुंच गया। नीतीश कुमार की पार्टी 43 पर ही आउट हो गयी। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि नीतीश कुमार दिन पर दिन किस तरह से अपनी विश्वसनीयता खोते जा रहे हैं। नीतीश कुमार कन्वेनर और ऑब्जॉर्वर बनने के लिए मुंबई गये हैं। उन्हें नहीं मालूम की जनता का दिल जीतना कितना जरूरी है। जो बिहार की जनता का दिल नहीं जीत पाए वो देश में कैसे जीतेंगे।  


वही राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर भी गिरिराज सिंह ने हमला बोला है। कहा है कि लालूजी की तो मजबूरी है वो तो चाहते हैं कि नीतीश कुमार जल्द कन्वेनर और ऑब्जॉर्वर बन जाए। नीतीश को जल्द बिहार से बाहर भेज दें और छोटे बेटे तेजस्वी यादव को बिहार का मुख्यमंत्री बनाए। गिरिराज सिंह ने कहा कि लेकिन लालूजी को यह उल्टा पड़ेगा क्योंकि 2025 तक नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद छोड़ने वाले नहीं है।  


पीएम मोदी पर लालू यादव लगातार हमला बोल रहे है। उन्हें नरेटी दबाने तक की बात कर चुके है। लालू के बयान को लेकर गिरिराज सिंह ने कहा कि लालू जब बिहार के सीएम थे तब उनको कोई टिप्पणी करता तो उन्हें कैसा लगता। लालू का काम है बोलना वे बोलते रहेंगे लेकिन नरेंद्र मोदी का कुछ भी नहीं बिगड़ेगा। नरेंद्र मोदी सूरज हैं। जिस तरह सूरज पर कोई कीचड़ नहीं फेंक सकता उसी तरह नरेंद्र मोदी पर कोई कीचड़ नहीं फेंक सकता है। सूर्य हमेशा चमकता है और चमकता रहेगा। 


केंद्र सरकार ने संसद का विशेष सत्र बुलाया है। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने 31 अगस्त को बताया कि संसद का विशेष सत्र 18 से 22 सितंबर तक चलेगा। इस दौरान 5 बैठकें होंगी। संसद का विशेष सत्र और वन नेशन वन इलेक्शन पर विपक्ष के बयान पर गिरिराज सिंह ने कहा कि सरकार का काम सत्र बुलाना है इससे विपक्ष को पेट में दर्द क्यों हो रहा है? आजादी के बाद देश में वन नेशन वन इलेक्शन होता है। तब देश में संविधान नहीं था क्या कांग्रेस बताये? यदि वन नेशन वन इलेक्शन हो जाए तो भारत के लिए सौभाग्य की बात होगी। जो लोक कुतर्क दे रहे है वे देश के लिए अपने लिए सोच रहे हैं।


बिहार में इस साल के बचे हुए दिनों के लिए स्कूल की छुट्टियां 23 से घटाकर 11 कर दी गयी है। सितंबर से दिसंबर तक पर्व त्योहार को लेकर 11 दिन ही स्कूल बंद रहेंगे। बिहार सरकार के इस फैसले को लेकर गिरिराज सिंह ने नीतीश सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बिहार में शरिया कानून की स्थिति है। सरकार शरिया कानून ला रही है। अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार में स्कूलों की छुट्टी रविवार की जगह शुक्रवार के दिन रहती है। पटना के फुलवारीशरीफ इलाके में पीएफआई के दफ्तर का खुलासा एनआईए पहले ही कर चुका है। नीतीश कुमार मुस्लिम परस्त राजनीति कर रहे हैं। हिन्दुओं के धार्मिक अधिकार को छीना जा रहा है। गिरिराज ने साफ तौर पर कह दिया है कि सनातनी को दबाने की कोशिश की तो इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।


टैग्स