ब्रेकिंग
राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम

नीतीश पर अखिलेश सिंह ने कसा तंज, कहा..3-4 अधिकारी मिलकर बिहार में चला रहे सरकार

PATNA: बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि 3-4 अधिकारी मिलकर बिहार में सरकार चला रहे हैं। जहरीली श

नीतीश पर अखिलेश सिंह ने कसा तंज, कहा..3-4 अधिकारी मिलकर बिहार में चला रहे सरकार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि 3-4 अधिकारी मिलकर बिहार में सरकार चला रहे हैं। जहरीली शराब से बिहार में मौत पर कहा कि नीतीश कुमार की नैतिकता कहां चली गयी। शराबबंदी वाले बिहार में लोग शराब पीकर मर रहे हैं ऐसे में नीतीश कुमार इस्तीफा क्यों नहीं देते। 


उन्होंने कहा कि आज बिहार को 3-4 अफसर चला रहे हैं। बिहार में पूरी तरह अफसरशाही है। यहां मंत्री की भी नहीं सुनी जाती है। मंत्री मदन सहनी इसका जीता जागता उदाहरण है। पटना में कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने सीएम नीतीश कुमार के साथ-साथ पीएम मोदी पर भी निशाना साधा। 


कहा कि अभी तक 14 बार नीतीश कह चुके हैं कि अब कहीं नहीं जाऊंगा। जब वो इस तरह का बयान देते है तब पलटी मारते हैं। अब तो उनके बयान से भी डर लगने लगा है। वही पीएम मोदी को लेकर कहा कि वो लगातार दो बार बिहार आए। जिस दिन झारखंड में विधानसभा चुनाव था और बिहार में 4 सीटों पर उपचुनाव था उसी दिन नरेंद्र मोदी को क्यों आना पड़ा। उसी दिन दरभंगा में एम्स की नींव क्यों डालनी थी। उन्होंने कहा कि चुनाव वाले दिन यदि मोदी जी आते हैं तो टीवी पर प्रसारित नहीं किया जाना चाहिए। चुनाव आयोग को इस पर संज्ञान लेनी चाहिए।