ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

नीतीश पर जमकर बरसे तेजस्वी: 4 साल में 4 बार मारी पलटी, भ्रष्टाचार के पितामह की नैतिकता बंगाल की खाड़ी में डूब चुकी

PATNA : आरजेडी के 25 वें स्थापना दिवस समारोह में बोलते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर अपनी भड़ास निकाली है. तेजस्वी यादव के निशाने पर नीतीश

नीतीश पर जमकर बरसे तेजस्वी: 4 साल में 4 बार मारी पलटी, भ्रष्टाचार के पितामह की नैतिकता बंगाल की खाड़ी में डूब चुकी
First Bihar
2 मिनट

PATNA : आरजेडी के 25 वें स्थापना दिवस समारोह में बोलते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर अपनी भड़ास निकाली है. तेजस्वी यादव के निशाने पर नीतीश सरकार से लेकर केंद्र की मोदी सरकार भी रही है. तेजस्वी यादव ने कहा है कि नीतीश कुमार नैतिकता वाली राजनीति नहीं करते. 4 साल में 4 बार पलटी मारने वाले नीतीश कुमार के ऊपर अब तो जनता को भी भरोसा नहीं रहा.


तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को आईडियोलॉजी सीखनी है. तो लालू यादव से सीखे लालू यादव को कितने तरह के मुकदमों में फंसाया गया और उन्हें परेशान किया गया. बावजूद इसके उन्होंने हार नहीं मानी. लालू यादव ना तो झुके और ना ही टूटे. तेजस्वी ने कहा कि वह अपने पिता के आदर्श पर चलते हैं और वह भी कभी ना तो झुकेंगे और ना ही टूटेंगे.


बिहार में मौजूदा हालात को लेकर तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर चुन चुन कर निशाना साधा. तेजस्वी ने कहा कि आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार केवल एक अणे मार्ग के सीएम बनकर रह गए हैं. सरकार में ना तो उनके मंत्री सुनते हैं और ना ही अधिकारी. नीतीश कुमार ने बिहार की जनता को केवल धोखा दिया है.  तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार जो वादे करते हैं, उन्हें कभी जमीन पर नहीं उतर पाए.