ब्रेकिंग
हलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्री

‘नीतीश पर दिख रहा उम्र का असर.. जलेबी की तरह बात घुमाते रहते हैं’ मुख्यमंत्री पर प्रशांत किशोर का तंज

PATNA: जन सुराज पदयात्रा के जरिए बिहार में जनता का नब्ज टटोलने निकले प्रशांत किशोर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ लगातार हमले बोल रहे हैं। उन्होंने एक बार फिर मुख्यमंत्री को न

‘नीतीश पर दिख रहा उम्र का असर.. जलेबी की तरह बात घुमाते रहते हैं’ मुख्यमंत्री पर प्रशांत किशोर का तंज
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: जन सुराज पदयात्रा के जरिए बिहार में जनता का नब्ज टटोलने निकले प्रशांत किशोर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ लगातार हमले बोल रहे हैं। उन्होंने एक बार फिर मुख्यमंत्री को निशाने पर लेते हुए कहा है कि नीतीश कुमार के ऊपर बढ़ती उम्र का असर दिख रहा है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जलेबी की तरह बातों को घुमाने लगे हैं, बोलना कुछ चाहते हैं और बोल कुछ और देते हैं।


प्रशांत किशोर ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पता ही नहीं चलता है कि वे क्या कह रहे हैं। फिर घुमाफिरा कर उसी बात पर आ जाते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले एक साल में नीतीश कुमार के किसी भी बयान को उठाकर देख लीजिए, पता चल जाएगा कि उनके ऊपर बढ़ती उम्र का असर हो रहा है। जनता ने जो काम दिया वह काम करने के बजाए सीएम को दुनिया के खत्म होने की बात करते हैं। कहते हैं कि मोबाइल का इस्तेमाल करने से लोग पागल हो रहे हैं।


पीके ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री सड़क, बिजली पानी, स्कूल नहीं बना रहे हैं बल्कि दुनिया के खत्म होने की भविष्यवाणी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार पहले बोलते थे तो संजीदगी होती थी लेकिन अब वे जो भी बोल रहे हैं उसको संजीदगी से कोई नहीं लेता है। बता दें कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री जनता दरबार में भूल गए थे कि राज्य के गृह मंत्री वे खुद हैं। इसके अलावा पटना विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में सीएम ने कहा था कि दुनिया खत्म हो जाएगी लेकिन गंगा रहेगी, जाकर दर्शन किया करो।



टैग्स

संबंधित खबरें