ब्रेकिंग
हलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्री

नीतीश ने सदन में कर दिया साफ़, शराब से मरने वालों को नहीं मिलेगी कोई सरकारी मदद

PATNA : बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन भी जहरीली शराब से हुई मौत को लेकर भाजपा के तरफ से जोरदार हंगामा किया जा रहा है। बीजेपी ने इस मसले को लेकर नीतीश के इस्तीफे पर अड़

नीतीश ने सदन में कर दिया साफ़, शराब से मरने वालों को नहीं मिलेगी कोई सरकारी मदद
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन भी जहरीली शराब से हुई मौत को लेकर भाजपा के तरफ से जोरदार हंगामा किया जा रहा है। बीजेपी ने इस मसले को लेकर नीतीश के इस्तीफे पर अड़ी हुई है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री पर हत्या का केस दर्ज करने की मांग कर रही है। इसी कड़ी में अब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा पे जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, जहां शराबबंदी नहीं हैं वहां भी जहरीली शराब पीने से लोगों की मौत हो रही है। इसलिए यह समझना चाहिए कि गंदी चीजों का नुकसान होता है। 


दरअसल, छपरा कांड में जहरीली शराब से हुई मौत को लेकर सीपीएम विधायक ने डॉ सतेन्द्र ने बिहार सरकार और मुख्यमंत्री से मुयाबजा देने कि मांग सदन में रखी। जिसके बाद इसको लेकर सीएम सदन में खड़े हो गए और उन्होंने कहा कि, मुझे आश्चर्य हुआ की अपने ही सरकार में शामिल लोग हमसे इसको लेकर सवाल करेंगे। नीतीश ने कहा कि, मुझे यह समझ नहीं आता है कि शराब पीने वालों को लेकर कोई किस तरह से मदद कि मांग करता है।  शराब गंदा चीज़ है जो इसे पिएगा वो मरेगा।  हमलोग इसमें कतई कभी भी कोई मदद नहीं करेंगे। 


इसके आलावा उन्होंने कहा कि,  बिहार में शराबबंदी को लेकर जो शोरगुल और हंगामा मचा रहे हैं वो लोग तो भगवान श्री कृष्णा को मानते हैं न तो उन्होंने गीता में भी कहा था कि मादक पदार्थ का सेवन खराब है।  वही, कुरान और बाइबिल में भी इसे गलत बताया गया है। इसके बाबजूद वो लोग हल्ला कर रहे हैं।  उनको समझना चाहिए कि वो लोग हमारे साथ थे तो इसको लेकर समर्थन करते थे और शपथ भी लिए थे आज इसका विरोध कर रहे हैं।

सीएम ने कहा कि, छपरा में जहरीली शराब से लोगों कि मौत हो हुई है यह सोचने वाली चीज़ है कि बिहार में शराबबंदी है और इसके बाबजूद वो लोग गलत काम कर रहे थे। छपरा में जो जान गई है वो गंदी आदतों के वजह से गई है।  यह तो सबूत है कि जो लोग गलत काम करेगा वो मरेगा।  इसमें कोई नई बात तो हैं नहीं। हमलोग तो और इसका प्रचार करने का सोच रहे है। उन्होंने कहा कि,आज भाजपा के लोग हल्ला कर रहे हैं, इससे पहले जब प्रधानमंत्री आए थे और हमलोग सतझ नहीं थे तभी उनके द्वारा इसका समर्थन किया गया था। आज तो भाजपा वाले लोग सदन का बहिष्कार करचले गए रुकते तो और भी बहुत कुछ बोलते।


भाजपा के लोग हमारे अधीन कुछ लोगों को रखें हुए हैं, उनका सोचना है कि,नीतीश को गली देगा तो मुसलमान सब उनको वोट देगा।  लेकिन, उनका यह मकसद कभी भी पूरा नहीं होने वाला है। इनलोगो का हिसाब कुछ दूसरा हैं और हमारा हिसाब कुछ अलग है। हम कभी भी शराब से हुई मौत पर संत्वाना या मुयाबजा नहीं देंगे। हम तो और ज्यादा प्रचार करेंगे की पियोगो तो मरोगे। इसके साथ ही हमारे वाम दल के साथ भी यह समझ लें कि उनकी पार्टी का हमेशा से शराब के सख्त खिलाफ है। आप को बता दूं कि, जब हम लोकसभा का चुनाव लड़ते थे तभी वाम दल के सभी लोग साथ देते थे। हमलोग शराब पीने वालों के खिलाफ है। इसलिए गलत लोगो का समर्थन नहीं करें। 

संबंधित खबरें