ब्रेकिंग
बिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज: अमित शाह और नितिन नबीन पटना पहुंचे, मंत्रियों की लिस्ट होगी फाइनलसीवान में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 20 लाख की लूट, तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी पर साधा निशानाबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज: अमित शाह और नितिन नबीन पटना पहुंचे, मंत्रियों की लिस्ट होगी फाइनलसीवान में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 20 लाख की लूट, तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी पर साधा निशाना

नीतीश ने राज्यपाल बनने के लिए बीजेपी के पास भिजवाया था मैसेज: सुशील मोदी का बड़ा खुलासा, अब नीतीश से दोस्ती हुई तो विद्रोह हो जायेगा

PATNA: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने बड़ा खुलासा किया है. सुशील मोदी ने कहा है कि नीतीश कुमार के कई करीबी लोगों ने बीजेपी से ये कहा है कि नीतीश को क

नीतीश ने राज्यपाल बनने के लिए बीजेपी के पास भिजवाया था मैसेज: सुशील मोदी का बड़ा खुलासा, अब नीतीश से दोस्ती हुई तो विद्रोह हो जायेगा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने बड़ा खुलासा किया है. सुशील मोदी ने कहा है कि नीतीश कुमार के कई करीबी लोगों ने बीजेपी से ये कहा है कि नीतीश को किसी राज्य का राज्यपाल बना दीजिये, वे राजद का साथ छोड़ना चाहते हैं. लेकिन बीजेपी इसके लिए तैयार नहीं हुई. सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार को साथ लेने का कोई सवाल ही नहीं है. अगर किसी परिस्थिति में केंद्रीय नेतृत्व ने ऐसा फैसला ले लिया तो बिहार बीजेपी में विद्रोह हो जायेगा.


नीतीश को राज्यपाल बनने की चाह

एक टीवी चैनल से बात करते हुए सुशील कुमार मोदी ने दावा किया कि नीतीश के कई करीबी लोगों ने भाजपा नेताओं से संपर्क साधा है. नीतीश के करीबियों ने ये ऑफर दिया कि है नीतीश कुमार को किसी राज्य का राज्यपाल जैसा पद दे दिया जाये. वे राजद का साथ छोड़ देंगे. नीतीश राजद के साथ खुश नहीं है. लेकिन बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व इसे मानने को राजी नहीं हुआ.


बिहार में विद्रोह हो जायेगा

सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार के बीजेपी के साथ आने की सारी अटकलें बेकार और बेमानी है. इसका कोई मतलब नहीं है. किसी सूरत में बीजेपी अब नीतीश कुमार से दोस्ती नहीं करेगी. बिहार बीजेपी के नेताओं-कार्यकर्ताओं की हालत ये है कि वे नीतीश का नाम तक नहीं सुनना चाहते. सुशील मोदी ने कहा-अगर किसी परिस्थिति में केंद्रीय नेतृत्व ने नीतीश को साथ लेने का फैसला ले लिया तो हालत ये है कि बिहार बीजेपी में विद्रोह हो जायेगा. 


सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार के राजद के साथ जाने से बीजेपी को फायदा हुआ है. नीतीश के पाला बदलने के बाद बिहार में तीन विधानसभा सीटों पर उप चुनाव हुए और उसमें से दो पर भाजपा ने जीत हासिल की. नीतीश से सावधान रहने की जरूरत लालू प्रसाद यादव और कांग्रेस को है. नीतीश कुमार ने भाजपा को तो दो ही बार धोखा दिया है, लालू यादव को वे तीन बार धोखा दे चुके हैं. नीतीश कुमार अब इंडिया गठबंधन को लेकर किस तरह का रूख अपना रहे हैं ये साफ दिख रहा है. वे एक जगह टिक कर रह ही नहीं सकते. ऐसे में वे राजद और कांग्रेस को भी धोखा देंगे.


रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें