ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

नीतीश ने पेश किया सरकार बनाने का दावा, राजभवन के बाहर लगे नरेंद्र मोदी-नीतीश कुमार जिंदाबाद के नारे

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है। अपना इस्तीफा सौंपे जाने के बाद नीतीश कुमार दोबारा राजभवन गये और राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं न

नीतीश ने पेश किया सरकार बनाने का दावा, राजभवन के बाहर लगे नरेंद्र मोदी-नीतीश कुमार जिंदाबाद के नारे
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है। अपना इस्तीफा सौंपे जाने के बाद नीतीश कुमार दोबारा राजभवन गये और राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राजभवन के बाहर नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं।  


नीतीश कुमार ने 128 एनडीए विधायकों का समर्थन पत्र राज्यपाल को सौंपा है। निर्दलीय विधायक सुमित सिंह ने भी अपना समर्थन दिया है। जिसके बाद राज्यपाल ने सरकार बनाने का न्योता दिया। अब शाम 5 बजे नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वही सर्वसम्मति से नीतीश कुमार एनडीए विधायक दल के नेता चुने गये। 


इस्तीफा देने के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि आज हमने इस्तीफा दे दिया है महागठबंधन की सरकार को समाप्त कर दिया। डेढ़ साल से जो गठबंधन बनाए थे यहां स्थिति ठीक नहीं लग रही थी। उन्होंने कहा कि पहले गठबंधन को छोड़कर नया गठबंधन बनाये थे लेकिन स्थिति ठीक नहीं लग रही थी। हम कितना काम हम कर रहे थे लेकिन कुछ लोग काम ही नहीं कर रहे थे। लोगों की राय मानकर हमने इस्तीफा दिया। सबकी राय लेकर ही यह कदम उठाया। अब नीतीश कुमार शाम 5 बजे सीएम पद की शपथ लेंगे।