ब्रेकिंग
सम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीपटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेरासम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीपटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेरा

नीतीश ने लोकनायक के सिद्धांतों को तिलांजली दी, बोले विजय सिन्हा.. उन्हें खुद को जेपी का शिष्य कहने का अधिकार नहीं

PATNA : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 11 अक्टूबर को एक दिवसीय दौरे पर बिहार आ रहे हैं। लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के मौके पर सारण के सिताब दियारा में आयोजित कार्यक्रम में शामि

नीतीश ने लोकनायक के सिद्धांतों को तिलांजली दी, बोले विजय सिन्हा.. उन्हें खुद को जेपी का शिष्य कहने का अधिकार नहीं
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 11 अक्टूबर को एक दिवसीय दौरे पर बिहार आ रहे हैं। लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के मौके पर सारण के सिताब दियारा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे हालांकि उनके दौरे से पहले ही बिहार में जेपी को लेकर सियासत गरमा गई है। बीजेपी और जेडीयू के बीच जेपी का सबसे बड़ा हिमायती बताने की होड़ मच गई है। अमित शाह के दौरे से ठीक पहले सरकार ने जेपी की पुण्यतिथि को राजकीय समारोह के रूप में मनाने की घोषणा कर दी। पहले सिर्फ जेपी की जयंती के मौके पर राजकीय समारोह आयोजित किया जाता था। इसको लेकर बीजेपी ने सीएम नीतीश पर बड़ा हमला बोला है। नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि नीतीश लोकनायक के सिद्धांतों को तिलांजली देकर भ्रष्टाचारियों की गोद में जा बैठे हैं, उन्हें खुद को जेपी का शिष्य कहने का नैतिक अधिकार नहीं हैं।


नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा है कि जेपी ने जिस भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तानाशाह के खिलाफ संपूर्ण क्रांति का नारा दिया था लेकिन आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उसके खिलाफ भ्रष्टाचारियों की गोद में बैठकर सरकार चला रहे हैं। नीतीश कुमार का अब कोई नैतिक अधिकार नहीं बनता है कि वे खुद को जेपी का शिष्य कहें। नीतीश कुमार कांग्रेसियों और भ्रष्टाचारियों के साथ मिलकर बिहार में धोखा और भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं। 


उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जेपी के नाम पर राजनीत करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि आज जब देश के गृहमंत्री जेपी की जयंती पर बिहार आ रहे हैं तो नीतीश कुमार जेपी की पुण्यतिथी पर राजकीय समारोह की घोषणा करते हैं। आज जब बीजेपी बापू और जेपी के सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का काम कर रही है तो ये उसपर राजनीत कर रहे हैं। जेपी ने जिसके विरुद्ध संपूर्ण क्रांति का आंदोलन चलाया नीतीश कुमार आज उसी के साथ सरकार में हैं। नीतीश कुमार जेपी के सिद्धांतों को तिलांजली दे चुके हैं, उनका जेपी से कोई लेना देना नहीं है।

संबंधित खबरें