ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

मुख्यमंत्री ने कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल का किया स्थल निरीक्षण, कार्य में तेजी लाने के दिये निर्देश

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं पटना रिंग रोड परियोजना एवं निर्माणाधीन कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने पटना

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं पटना रिंग रोड परियोजना एवं निर्माणाधीन कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने पटना रिंग रोड परियोजना के कन्हौली से अजमा तक निर्माणाधीन पथ का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने पटना रिंग रोड के कार्यों की समीक्षा भी की। पटना रिंग रोड 137 किलोमीटर लंबा, लगभग 15 हजार करोड़ की लागत से बनने वाली परियोजना है, जो राज्य सरकार एवं केन्द्र सरकार के सहयोग से बन रही है।


इस परियोजना में गंगा नदी पर दो पुल बनाये जाने हैं एवं 6 लेन सड़क बनायी जानी है। मुख्यमंत्री ने कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेने पुल का भी निरीक्षण किया। सबलपुर में निर्माणाधीन कार्यों को भी मुख्यमंत्री ने देखा। निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि लगभग तीन हजार से अधिक मजदूर वहां कार्यरत हैं एवं सभी 67 पायों में कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य की प्रगति भी तेज है। सम्पूर्ण 19.5 किलोमीटर पथांश में भूमि की उपलब्धता करा दी गई है।


दिसम्बर 2021 तक इसे पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। सीएम नीतीश कुमार ने निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि उत्तरी छोर से इस पथ को वैशाली तक जोड़ा जाय, साथ हीं पूर्व की ओर ताजपुर तक जोड़ा जाए ताकि बख्तियारपुर-ताजपुर परियोजना से भी इसका सम्पर्क हो सके। उन्होंने कहा कि वैशाली तक संपर्कता हो जाने से पर्यटकों को सहुलियत होगी।