ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

नीतीश ने बुलाई कैबिनेट की बैठक, कई एजेंडों पर लगेगी मुहर

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार में होने वाले उपचुनाव से पहले कैबिनेट की बैठक करने जा रहे है। यह बैठक गुरुवार यानी आज शाम 5 बजे होने वाली है। इस बैठक में आगामी

नीतीश ने बुलाई कैबिनेट की बैठक, कई एजेंडों पर लगेगी मुहर
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार में होने वाले उपचुनाव से पहले कैबिनेट की बैठक करने जा रहे है।  यह बैठक गुरुवार यानी आज शाम 5 बजे होने वाली है। इस बैठक में आगामी दिनों में होने वाले उपचुनाव के मद्देनजर काफी महत्वपूर्ण बताई जा रही है। इस बैठक में शिक्षा, उद्योग, समेत कई विभागों के कई योजनाओं पर कैबिनेट की मुहर लग सकती है। 



दरअसल, नीतीश कैबिनेट की यह बैठक इसके पहले गुरुवार सुबह 11:30 बजे होने वाली थी, लेकिन मुख्यमंत्री के कुछ निजी कारणों से अब यह कैबिनेट बैठक शाम 5 बजे करने का निर्णय लिया गया है। बता दें कि, इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हर मंगलवार को कैबिनेट की बैठक बुलाते रहते है,लेकिन इस बार उन्होंने अपनी कैबिनेट की बैठक गुरुवार को बुलाई है। इसके पीछे की वजह यह बताई जा रही है कि गठबंधन के इस सरकार के राजद कोटे के मंत्री उनकी पार्टी द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने दिल्ली गए हुए थे। इसकेसाथ ही खुद मुख्यमंत्री भी जेपी जयंती के अवसर पर नागालैंड में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने गए हुए थे। 



गौरतलब हो कि, इसके पहले के बैठक में सीएम नीतीश ने कुल 16 एजेंडों पर अपनी मुहर लगाई थी। जिसमें  राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में 7595 पदों के अलावा अलग अलग पदों की स्वीकृति दी थ। ऐसे में अब जब बिहार में दो सीटों पर उपचुनाव होने हैं तो सरकार द्वारा युवा मतदातओं को लुभाने के लिए यह काफी अहम भूमिका निभा सकता है।

टैग्स