ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

नीतीश ने BJP को किया मजबूत, ओवैसी बोले- सीएम की हैसियत कुर्मी और कुशवाहा से अधिक नहीं

PATNA: AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी दो दिनों के सीमांचल दौरे पर बिहार आए हैं। बिहार के सीमांचल में ओवैसी ने आज एक सभा को संबोधित करते हुए महागठबंन की सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश

नीतीश ने BJP को किया मजबूत, ओवैसी बोले- सीएम की हैसियत कुर्मी और कुशवाहा से अधिक नहीं
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी दो दिनों के सीमांचल दौरे पर बिहार आए हैं। बिहार के सीमांचल में ओवैसी ने आज एक सभा को संबोधित करते हुए महागठबंन की सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ तीखा हमला बोला। ओवैसी ने कहा कि नीतीश कुमार ने बीजेपी को मजबूत करने का काम किया है। पैसों की बदौलत महागठबंधन ने उनके विधायकों को जरूर खरीद लिया है लेकिन जनाधार को कोई खरीद नहीं सकता है। ओवैसी ने कहा कि नीतीश की हैसियत कुर्मी और कुशवाहा से अधिक नहीं है।


दरअसल, एआईएमआईएम प्रमुख ओवैसी दो दिवसीय सीमांचल दौरे पर बिहार पहुंचे हैं। इस दौरान एक सभा को संबोधित करते हुए ओवैसे ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और महागठबंधन की सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने बीजेपी को मजबूत करने के लिए नीतीश कुमार को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया है। सीमांचल की जनता से माफी मांगते हुए ओवैसी ने कहा कि जिस जनाधार के साथ उन्होंने एआईएमआईएम के विधायकों को जिताया था उसे दौलत के दम पर महागठबंधन ने खरीद लिया।


मुख्यमंत्री पर आरोप लगाते हुए ओवैसी ने कहा कि नीतीश कुमार कहते हैं कि AIMIM मुसलमानों की पार्टी है लेकिन वे भी सुन लें कि उनकी हैसियत कुर्मी और कुशवाहा से आगे नहीं है। ओवैसी ने सीमांचल की जनता से जो इंसाफ की लड़ाई का वादा किया था उस लड़ाई को किसी भी कीमत पर लड़ेंगे। उसी इंसाफ की लड़ाई को आगे बढ़ाने के लिए वे सीमांचल के लोगों से मिलने के लिए आए हैं।

टैग्स