ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

नीतीश ने बताया RJD के साथ जाने के लिए किसने बहकाया था, NDA की बैठक में PM मोदी को लेकर खायी बड़ी कसम

PATNA: बिहार में होने वाले 2025 के विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए एनडीए ने अभी से ही कमर कस ली है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर आज एनडीए के घटक दलों की बैठक हुई. बैठक म

नीतीश ने बताया RJD के साथ जाने के लिए किसने बहकाया था, NDA की बैठक में PM मोदी को लेकर खायी बड़ी कसम
Jitendra Vidyarthi
5 मिनट

PATNA: बिहार में होने वाले 2025 के विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए एनडीए ने अभी से ही कमर कस ली है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर आज एनडीए के घटक दलों की बैठक हुई. बैठक में नीतीश ने कई राज खोले. इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बड़ी कसम भी खा ली. एनडीए की बैठक में आज नया नारा भी सामने आया-2025 में 225 सीट. 


किसने कहा था कि आरजेडी के साथ चलिये

बैठक में मौजूद एक नेता ने बताया कि नीतीश कुमार ने आज बताया कि किन लोगों के कारण वे दो दफे आरजेडी के साथ गये. नीतीश कुमार ने कहा कि बीजेपी के साथ हमारा गठबंधन 1996 से ही था. ये गठबंधन बहुत मजबूती से काम कर रहा था. बीजेपी के साथ ही 2005 में हमारी सरकार बनी. 2010 में हमलोगों ने कितनी ज्यादा सीटें जीती. लेकिन बाद में हम अपने कुछ सहयोगियों की बातों में आ गये. नीतीश कुमार ने अपने दो मंत्रियों की ओर इशारा करते हुए कहा कि इन्हीं लोगों के कारण हम दो बार आरजेडी के साथ चले गये. इन्हीं लोगों ने सलाह दी थी कि आरजेडी के साथ चलिये.


मोदी को चौथी बार प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प

एनडीए की बैठक में नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बड़ी कसम खायी. उन्होंने कहा कि वे अब कभी बीजेपी का साथ छोड़ कर जाने वाले नहीं है. अब गठबंधन में कोई गड़बड़ नहीं होगी. नीतीश कुमार ने कहा-जब से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं तब से बिहार को ज्यादा से ज्यादा मदद कर रहे हैं. उनके मन में बिहार के लिए प्रेम है. इस बार वे तीसरी दफे प्रधानमंत्री बने हैं. नीतीश कुमार ने कहा कि हमलोगों को संकल्प लेना चाहिये कि नरेंद्र मोदी को चौथी बार भी देश का प्रधानमंत्री बनायेंगे. 


मुसलमानों को समझाइये

नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार के मुसलमान भले ही हमको वोट नहीं दे लेकिन उन्हें जाकर समझाना चाहिये. उन्हें बताना चाहिये कि बिहार में एनडीए की सरकार ने मुसलमानों के लिए कितना ज्यादा काम किया. सारे कब्रिस्तानों की घेराबंदी करायी गयी है. भागलपुर दंगे में मुसलमानों का कत्ल करने वालों को आरजेडी की तत्कालीन सरकार ने खुला छोड़ दिया था. हमारी सरकार बनी तो हमने फिर से जांच करवायी और सारे दोषियों को सजा दिलवाया. भागलपुर दंगे के पीड़ितों को हमारी सरकार मुआवजा दे रही है.


लालू-तेजस्वी दंगा करायेंगे

नीतीश कुमार ने कहा कि अगर बिहार में आरजेडी की सरकार बन गयी तो फिर से दंगा शुरू हो जायेगा. इन लोगो को कोई काम धंधा नही है. ये दंगा करा कर मुसलमानों को डरायेगा. 15 साल तक आरजेडी वाला बिहार में राज किया. मुसलमानों के लिए कोई काम किया क्या? 


2025 में 225 सीट

नीतीश कुमार ने सोमवार को हुई एनडीए की बैठक में नया नारा दिया-2025 में एनडीए को 225 सीट. उन्होंने कहा कि इसे पूरा करने के लिए अभी से मेहनत करना होगा. जिला स्तर पर एनडीए कार्यकर्ताओं की बैठक होनी चाहिये. अब से सारा अभियान मिल जुल कर चलाना चाहिये. 


अंडबंड बोलता है तेजस्वी

नीतीश कुमार ने कहा कि तेजस्वी यादव रोजगार को लेकर अंडबंड बोलता रहता है. जरा बताये न कि जब उसके माता-पिता की सरकार थी तो बिहार में कितना लोगों को नौकरी दिया था. हम 12 लाख लोगों को सरकारी नौकरी दे रहे हैं. 2025 तक इन सारे लोगों को नौकरी दे दी जायेगी. नीतीश कुमार ने कहा कि नई पीढ़ी को नहीं पता कि 2005 के पहले बिहार का क्या हाल था. उन्हें बताना चाहिये कि 2005 से पहले जिसने 15 साल तक राज किया, उसने क्या कारस्तानी की थी. 


बैठक की अध्यक्षता कर रहे बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि अगले विधानसभा चुनाव तक एनडीए में शामिल सारी पार्टी के नेता या कार्यकर्ता खुद को सिर्फ दल का कार्यकर्ता नही बल्कि एनडीए का कार्यकर् समझे. एनडीए के कार्यकर्ता के तौर पर लोगों के बीच काम करे. एनडीए के सारे नेताओं-कार्यकर्ताओं को गरीबों के पास जाकर उन्हें बताना चाहिये कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और बिहार में नीतीश कुमार की सरकार ने उनके लिए क्या सब किया.