ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

‘महिलाओं को बेइज्जत करना नीतीश की पुरानी आदत’ राबड़ी देवी का तीखा तंज- मुख्यमंत्री तो बड़े विद्वान हैं, फिर ऐसी बात क्यों करते हैं?

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा में जिस तरह से महिला विधायक पर भड़के उसको लेकर सियासत गर्म हो गई है। विधानसभा में सीएम नीतीश आरजेडी की महिला विधायक पर हत्थे से उखड़ गए औ

‘महिलाओं को बेइज्जत करना नीतीश की पुरानी आदत’ राबड़ी देवी का तीखा तंज- मुख्यमंत्री तो बड़े विद्वान हैं, फिर ऐसी बात क्यों करते हैं?
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा में जिस तरह से महिला विधायक पर भड़के उसको लेकर सियासत गर्म हो गई है। विधानसभा में सीएम नीतीश आरजेडी की महिला विधायक पर हत्थे से उखड़ गए और कहा कि महिला हो.. कुछ जानती हो.. चुप रहो.. 2005 से पहले कुछ बोलने को मिलता था? सीएम नीतीश के इस बयान पर विरोधी दल की नेता राबड़ी देवी ने आपत्ति जताई है।


राबड़ी देवी ने कहा कि नीतीश कुमार की शुरू से आदत रही है. घरेलू मैटर है, हमलोग अच्छी तरह से जानते हैं कि नीतीश कुमार महिलाओं का कितना मान-सम्मान करते हैं. नीतीश कुमार किसी भी महिला के लिए अभद्र बात करते हैं. बिहार विधानमंडल के दोनों सदन में मुख्यमंत्री ने जिस तरह से महिलाओं को लेकर बात की उसको पूरी दुनिया ने देखा. देश-दुनिया के लोगों ने मजाक उड़ाया कि बिहार के मुख्यमंत्री क्या बोल रहे हैं. उनका शुरू से ही आदत है.


उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार एक तरफ महिलाओं को आगे बढ़ाने की बात करते हैं और दूसरी तरह महिलाओं को अनाप-शनाप बोलते हैं, इसपर राबड़ी देवी ने कहा कि यह सब दिखावा है, महिलाओं को असली सम्मान आरजेडी और महागठबंधन की पार्टियां देती हैं. ये लोग तो महिला को बेईज्जत करता है. नहीं बोलने आता है तो वह मंत्री नहीं थी. हमलोगों ने तो महिला विधायक को मंत्री बनाकर सम्मान दिया था.


राबड़ी ने कहा कि विपक्ष का तो काम ही है जनता के सवाल को सदन में उठाना। नीतीश कुमार को तो समझ में आना चाहिए, वो तो बहुत पढ़े लिखे हैं. सीएम नीतीश पर तीखा तंज करते हुए राबड़ी देवी ने कहा कि नीतीश कुमार तो बड़े विद्वान हैं उनको तो महिलाओं को लेकर इस तरह का बात नहीं बोलना चाहिए.