ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

नीतीश ने PM मोदी को लिखा पत्र, पोर्न साइट्स पर रोक लगाने की मांग

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। सीएम नीतीश ने पीएम मोदी को लिखे पत्र में इंटरनेट पर उपलब्ध और साइट्स और आपत्तिजनक सामग्री पर रोक

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। सीएम नीतीश ने पीएम मोदी को लिखे पत्र में इंटरनेट पर उपलब्ध और साइट्स और आपत्तिजनक सामग्री पर रोक लगाने की मांग की हैं। पीएम मोदी को लिखे गए पत्र में नीतीश कुमार ने लिखा हैं कि देश के अंदर महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म के कई मामले सामने आए हैं इन अपराधियों को जघन्य तरीके से अंजाम दिया गया है जो जनमानस को झकझोर देता है।

नीतीश ने अपने पत्र में इस बात पर चिंता जताई है कि इंटरनेट पर उपलब्ध अश्लील, हिंसक और आपत्तिजनक सामग्री बच्चों और युवाओं तक बिना किसी रोक के पहुंच रहे हैं। नीतीश कुमार ने कहा है कि इंटरनेट पर उपलब्ध पोर्न साइट के दुष्प्रभाव के कारण ऐसी घटनाओं में वृद्धि हो रही है। नीतीश कुमार ने इस बात पर भी चिंता जताई है कि दुष्कर्म की घटनाओं का वीडियो बनाकर व्हाट्सएप-फेसबुक जैसे सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं, जो कम उम्र के नौजवानों के दिमाग पर बुरा असर डाल रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में अपनी चिंता जताते हुए इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट को और प्रभावी बनाते हुए पोर्न साइट पर तत्काल पाबंदी लगाने की मांग की है। नीतीश ने कहा है कि इंटरनेट सेवा उपलब्ध कराने वाली कंपनियों को इस बात के लिए निर्देशित किया जाना चाहिए कि मोबाइल पर आपत्तिजनक कंटेंट ना पहुंच पाए।