ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

नीतीश कुमार ने करवाई BJP नेता की हत्या! सम्राट चौधरी बोले ... राजद गुंडों की पार्टी वो क्या बताएंगे सही और गलत

PATNA : राजधानी पटना में भाजपा नेताओं पर हुई लाठीचार्ज को लेकर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने एक बार फिर से नीतीश कुमार पर बड़ा आरोप लगाया है। सम्राट चौधरी ने कहा है मुख्यमंत्री नीतीश कुम

नीतीश कुमार ने करवाई BJP नेता की हत्या! सम्राट चौधरी बोले ... राजद गुंडों की पार्टी वो क्या बताएंगे सही और गलत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में भाजपा नेताओं पर हुई लाठीचार्ज को लेकर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने एक बार फिर से नीतीश कुमार पर बड़ा आरोप लगाया है। सम्राट चौधरी ने कहा है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हत्यारे हैं। नीतीश कुमार को किसी अपराधी के पेड़ में एक लाठी मारने की भी हिम्मत नहीं है और शांत प्रवृत्ति के हमारे कार्यकर्ता पर उन्होंने लाठियां चलवाई है।


इसके आगे सम्राट ने कहा कि पार्टी की तरफ से आज हमारे कार्यकर्ताओं नेताओं पर हुए लाठीचार्ज को लेकर ब्लैक डे मनाया जाएगा। हम लोग नीतीश कुमार का प्रतिकार कर रहे हैं। नीतीश से हम अपने नेता की हत्या का बदला लेकर रहेंगे। आज हम लोग राज्यपाल से मिलेंगे और सरकार से इस मामले में रिपोर्ट मांगेंगे।


पुलिस प्रशासन की तरफ से लगाए जा रहे हैं पत्थरबाजी और मिर्ची स्प्रे के इस्तेमाल के आरोप पर सम्राट चौधरी ने कहा कि एक वीडियो दिखा दीजिए जिसमें हमारा एक भी कार्यकर्ता ढेला भी चलाया हो। हम लोग शांत प्रवृत्ति के हैं हम लोग इस तरह का काम नहीं करते हैं। नीतीश कुमार को अगर ताकत है तो किसी अपराधी के पैर में एक लाठी भी मारकर दिखाएं तो फिर हम लोग जाने। पटना पुलिस नीतीश कुमार के इशारों पर काम कर रही है।


इसके अलावा सम्राट चौधरी ने एक बार फिर से राजद को गुंडों की पार्टी बताते हुए कहा कि राजद तो पहले से ही गुंडों की पार्टी है वह हमें क्या ध्यान देगी। इस बार हम लोग विरोध अब हम लोग विशेषाधिकार लाने जा रहे हैं जिस तरह से हमारे विधायकों को पीटा गया है और सांसदों को पीटा गया है यह लोकसभा में विशेषाधिकार का प्रयोग करेंगे और हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक भी इस मामले में शिकायत दर्ज करवाएंगे।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता