ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

नीतीश जी, सरकार ही नहीं अब आपकी पार्टी में भी घोटाला हो रहा है, RCP बाबू JDU को ले डूबेंगे: लोजपा ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

PATNA : गुरूवार को लोक जनशक्ति पार्टी के 208 नेताओं को जेडीयू में शामिल कराने के दावे के बाद हमलावर लोजपा ने नीतीश कुमार को पत्र लिखा है. लोजपा ने नीतीश को पत्र लिख कर कहा है

नीतीश जी, सरकार ही नहीं अब आपकी पार्टी में भी घोटाला हो रहा है, RCP बाबू JDU को ले डूबेंगे: लोजपा ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र
First Bihar
3 मिनट

PATNA : गुरूवार को लोक जनशक्ति पार्टी के 208 नेताओं को जेडीयू में शामिल कराने के दावे के बाद हमलावर लोजपा ने नीतीश कुमार को पत्र लिखा है. लोजपा ने नीतीश को पत्र लिख कर कहा है कि अब सिर्फ उनकी सरकार में ही नहीं बल्कि पार्टी में भी घोटाला हो रहा है. मुख्यमंत्री उसकी जांच करा लें वर्ना आरसीपी सिंह जेडीयू को बर्बाद कर देंगे.


राजू तिवारी ने लिखा पत्र
लोक जनशक्ति पार्टी के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष और पूर्व विधायक राजू तिवारी ने आज नीतीश कुमार को पत्र लिखा है. राजू तिवारी ने कहा है कि कल यानि गुरूवार को जेडीयू ने दावा किया है कि लोजपा के 208 नेताओं को पार्टी में शामिल करा लिया गया है. जेडीयू ने जिन 208 लोगों की सूची जारी की है, लोजपा उनमें से 200 से ज्यादा लोगों को जानती तक नहीं है. बाकी बचे लोग भी ऐसे हैं जिन्हें काफी पहले ही लोजपा से निकाला जा चुका था.


राजू तिवारी ने कहा है कि जेडीयू ने जिन लोजपा नेताओं की सूची जारी की है, उनके नाम के साथ मोबाइल नंबर दे देना चाहिये था ताकि लोक जनशक्ति पार्टी भी पता करती कि ये कौन लोग हैं. पत्र में कहा गया है कि इस सूची में फर्जीवाडे के सिवा और कुछ नहीं है. हद तो ये है कि सूची में कई ऐसे लोगों का नाम दिया गया जिन्होंने सार्वजनिक बयान दिया कि वे किसी मिलन समारोह में नहीं गये हैं और मजबूती से लोजपा में बने हुए हैं.


फर्जीवाड़ा कर रहे हैं आरसीपी सिंह
लोजपा ने कहा है कि जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये गये आरसीपी सिंह फर्जीवाड़ा कर रहे हैं. नीतीश कुमार उनके दावे की जांच करा लें. आरसीपी सिंह उनकी आंखों में धूल झोंक रहे हैं. ऐसे ही नीतीश कुमार अपनी पार्टी को मजबूत बनायेंगे. लोजपा ने कहा है कि नीतीश कुमार को विपक्षी पार्टियों के बजाय अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर ज्यादा ध्यान देना चाहिये वर्ना वे पार्टी के साथ साथ मुख्यमंत्री को भी ले डूबेंगे.

टैग्स