ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

नीतीश को घेरने के लिए चक्रव्यूह बनायेंगे तेजस्वी, रविवार को तमाम विपक्षी पार्टियों के नेताओं के साथ बैठक, ओवैसी की पार्टी भी आय़ी साथ

PATNA : कोरोना के दौर में बिहार से गायब रहने का आऱोप झेल रहे तेजस्वी यादव नये सिरे से नीतीश

नीतीश को घेरने के लिए चक्रव्यूह बनायेंगे तेजस्वी, रविवार को तमाम विपक्षी पार्टियों के नेताओं के साथ बैठक, ओवैसी की पार्टी भी आय़ी साथ
First Bihar
3 मिनट

PATNA : कोरोना के दौर में बिहार से गायब रहने का आऱोप झेल रहे तेजस्वी यादव नये सिरे से नीतीश कुमार औऱ बिहार सरकार को घेरने की रणनीति तैयार करने में जुट गये हैं. रविवार को वे महागठबंधन की तमाम पार्टियों के नेताओं के साथ बैठक करेंगे. खास बात ये कि इस बैठक में ओबैसी की पार्टी AIMIM के नेता भी मौजूद रहेंगे. इस बैठक में ये तय किया जायेगा कि कोरोना में फेल हुई सरकार को कैसे घेरा जाये.


तेजस्वी की वर्चुअल मीटिंग

तेजस्वी यादव रविवार को आऱजेडी के साथ साथ कांग्रेस, माले, सीपीआई, सीपीएम जैसी महागठबंधन की साझीदार दलों के नेताओं के बात करेंगे. खास बात ये है कि इस बैठक में ओबैसी की पार्टी AIMIM के नेता भी मौजूद रहेंगे. बैठक में कोरोना को लेकर सरकार की विफलता पर चर्चा की जायेगी. विपक्षी नेता बिहार में कोरोना के हालात पर चर्चा करेंगे फिर सरकार को घेरने की रणनीति तैयार करेंगे.


विधायक फंड पर होगी खास चर्चा

दरअसल नीतीश सरकार ने बिहार के तमाम विधायकों औऱ विधान पार्षदों के विधायक फंड में दो-दो करोड रूपये लेना का फैसला लिया है. सरकार कह रही है कि इस पैसे को  कोरोना से  निपटने में खर्च किया जायेगा. लेकिन तेजस्वी यादव पहले ही मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर ये आशंका जता चुके हैं कि विधायक फंड की राशि का बड़ा लूट खसोट हो सकता है. तेजस्वी का आरोप है कि बिहार का स्वास्थ्य विभाग सिर्फ लूट का अड्डा बन कर रह गया है. पिछल साल भी सरकार ने विधायक फंड से कोरोना राहत के नाम पर पैसे लिये थे लेकिन उनका बंदरबांट हो गया. तेजस्वी अपने विधायकों को कह चुके हैं कि वे निगरानी रखें कि विधायक फंड का पैसा कैसे खर्च किया जा रहा है. तेजस्वी समेत दूसरी विपक्षी पार्टियों की मांग है कि विधायक फंड से लिया जा रहा पैसा उसी विधायक के क्षेत्र में कोरोना से निपटने में खर्च किया जाये.


तेजस्वी इस बैठक में बिहार में कोरोना के इलाज में हो रही लापरवाही, जांच में हेराफेरी जैसे मसलों पर भी विपक्षी पार्टियों से चर्चा करेंगे. बिहार में वैक्सीनेशन की बदहाल स्थिति पर भी बात होगी औऱ तब सरकार को घेरने की रणनीति तैयार होगी.