ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

जनता दरबार में सीएम नीतीश की मंत्री सुधाकर सिंह से नहीं विभागीय सचिव से हुई थी बातचीत, जानिए.. क्यों हुआ सारा कंफ्यूजन

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ विवाद को लेकर मंत्री सुधाकर सिंह पिछले दिनों चर्चा में आए थे। आज जनता दरबार कार्यक्रम के दौरान भी सुधाकर सिंह की खूब चर्चा हुई। दरअसल आज

जनता दरबार में सीएम नीतीश की मंत्री सुधाकर सिंह से नहीं विभागीय सचिव से हुई थी बातचीत, जानिए.. क्यों हुआ सारा कंफ्यूजन
Editor
3 मिनट

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ विवाद को लेकर मंत्री सुधाकर सिंह पिछले दिनों चर्चा में आए थे। आज जनता दरबार कार्यक्रम के दौरान भी सुधाकर सिंह की खूब चर्चा हुई। दरअसल आज जिन विभागों से जुड़े शिकायतों पर मुख्यमंत्री सुनवाई कर रहे थे, उसमें कृषि विभाग भी शामिल था। विभागीय मंत्री होने के नाते सुधाकर सिंह भी जनता दरबार कार्यक्रम में मौजूद थे। कृषि विभाग से जुड़े एक मामले में नीतीश कुमार ने फरियादी के सामने ही फोन मिलाया और किसी से बातचीत की। विभागीय मामला होने के कारण फरियादी की बात सुन लेने के लिए कहा। नीतीश कुमार ने फोन पर किससे बात की यह साफ नहीं हो पाया लेकिन अमूमन ऐसे मामलों में मुख्यमंत्री विभागीय मंत्री के पास ही फरियादियों को भेजते हैं, यही वजह रही कि जनता दरबार से चर्चा शुरू हो गई कि नीतीश कुमार ने फोन पर मंत्री सुधाकर सिंह से बातचीत की। 


जनता दरबार के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरफ से मंत्री सुधाकर सिंह को फोन किए जाने की खबर इसलिए भी चर्चा में आई क्योंकि यह जनता दरबार कार्यक्रम आईपीआरडी की तरफ से लाइव किया जा रहा था। लाइव के दौरान कैमरे का फ्रेम केवल नीतीश कुमार की तरफ होता है लिहाजा वह किस से बात कर रहे हैं यह स्पष्ट नहीं हो पाता। जनता दरबार कार्यक्रम के बाद जब मंत्री बाहर निकले तो यह जानकारी सामने आई कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंत्री सुधाकर सिंह की बजाय विभागीय सचिव से बात की थी। विभागीय सचिव को ही उन्होंने वे बातें कही थी जो मंत्री सुधाकर सिंह के बारे में समझी गई। जनता दरबार कार्यक्रम खत्म  बाद सारा कंफ्यूजन दूर हो गया। 


आपको बता दें कि जनता दरबार कार्यक्रम का स्वरूप पहले से काफी बदल चुका है। कोरोना महामारी के बाद से यहां मीडिया की एंट्री नहीं होती। मीडिया एजेंसी से जुड़े लोगों को भी पहले बुलाया जाता था लेकिन महागठबंधन की सरकार बनने के बाद इनकी एंट्री पर भी रोक लगा दी गई। अब केवल आईपीआरडी की तरफ से जनता दरबार कार्यक्रम का लाइव किया जाता है। ऐसे में सब कुछ पारदर्शी तरीके से सामने भी नहीं आ पाता। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार कार्यक्रम में आज जो कुछ हुआ उसकी खबर फर्स्ट बिहार को सूत्रों के जरिए ही मिल पाई। फर्स्ट बिहार को जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक सीएम नीतीश कुमार और मंत्री सुधाकर सिंह के बीच आज भी दूरी नजर आई। मंत्री सुधाकर सिंह ने मुख्यमंत्री का अभिवादन तो किया लेकिन वह उनसे दूर ही नजर आए। नीतीश कुमार ने भी उनसे कोई बहुत ज्यादा बातचीत नहीं की। कृषि विभाग से जुड़े मामले पर मुख्यमंत्री की बातचीत विभागीय सचिव से हुई।

टैग्स