ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

नीतीश कुमार का इकबाल खत्म, बोले RCP.. बिहार की जनता असुरक्षित

MUNGER: अपने एक दिवसीय दौरे पर पूर्व मंत्री आरसीपी सिंह सोमवार को मुंगेर पहुंचे थे। जहां उन्होंने दिवंगत 84 वर्षीय महेंद्र प्रताप सिंह के श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम में शामिल ह

नीतीश कुमार का इकबाल खत्म, बोले RCP.. बिहार की जनता असुरक्षित
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUNGER: अपने एक दिवसीय दौरे पर पूर्व मंत्री आरसीपी सिंह सोमवार को मुंगेर पहुंचे थे। जहां उन्होंने दिवंगत 84 वर्षीय महेंद्र प्रताप सिंह के श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम में शामिल हुए। उनके तैलिय चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। इस दौरान वे महागठबंधन के साथ-साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि बिहार में शासन व्यवस्था नाम की चीज खत्म हो गई है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 में बिहार में जो शासन व्यवस्था थी वह अब पूरी तरह से खत्म हो गई है।


बिहार में लगातार अपराधी पुलिस को पीट रहे हैं। मुख्यमंत्री के रीजन में जहां पुलिस भी सुरक्षित नहीं है पुलिस पर हमले हो रहे हैं वहां पुलिस दूसरों को क्या सुरक्षा व्यवस्था दे पाएंगे। बिहार में गोली बारी हत्या जैसे अपराध की घटनाओं में काफी वृद्धि हो गई है। अगर सुरक्षा में गए पुलिस पर हमला हो रही है तो वहां मुख्यमंत्री का इकबाल भी खत्म हो गया है और जब इकबाल ही खत्म हो गया कि बिहार की जनता कैसे सुरक्षित रह सकता है। आरसीपी सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार जो कहते हैं और करते हैं उस पर और बिहार की जनता भरोसा नहीं करती है। क्योंकि नीतीश कुमार का आना और जाना यह हमेशा लगा रहता है। 


उन्होंने कहा  गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा कह दिया गया कि अब भाजपा में नीतीश कुमार का सभी दरवाजा बंद कर दिया गया है जिसकी वजह से मुख्यमंत्री सहित उनके सभी मंत्री बौखलाए हुए हैं । आरसीपी सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार को उनके कुछ लोगों ने प्रधानमंत्री बनने की बात कह दी जिसके बाद वे बिहार की जिस जनता ने उन्हें मुख्यमंत्री बनाकर जनादेश दिया उन सभी के विश्वास को दरकिनार कर दिए। नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनेंगे या नहीं बनेंगे यह तो बाद की बात हुई लेकिन वह उम्मीदवार बन पाएंगे या नहीं ये भी संभावना नहीं है। वहीं उन्होंने खुद को एनडीए के साथ रहने की बात कही। आरसीपी ने कहा कि  पूर्व में वे एनडीए में मंत्री थे और एनडीए के नेताओं के साथ उनके अच्छे संबंध है। अब उनकी इच्छा एनडीए के साथ ही काम करने की है।