ब्रेकिंग
राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम

नीतीश कुमार 2024 के राजनीतिक टाइम बम! BJP के सम्राट को JDU का जवाब

PATNA: विजयादशमी के मौके पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने लालू प्रसाद, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ साथ तेजस्वी को निशाना बनाते हुए प्रदेशवासियों को जिस तरह से शुभका

नीतीश कुमार 2024 के राजनीतिक टाइम बम! BJP के सम्राट को JDU का जवाब
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: विजयादशमी के मौके पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने लालू प्रसाद, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ साथ तेजस्वी को निशाना बनाते हुए प्रदेशवासियों को जिस तरह से शुभकामनाएं दी थी, उसको लेकर सियासत गर्म हो गई है। इसके जवाब में जेडीयू ने भी ट्वीट कर बीजेपी पर हमला बोला है। जेडीयू ने सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो ट्वीट किया है, जिसमें नीतीश कुमार को 2024 के राजनीतिक टाइम बम के रूप में दिखाया गया है।


जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने सम्राट चौधरी पर हमला बोलते हुए कहा है कि बीजेपी का लोग फर्जी सनातनी हैं, नवरात्रि में भी ये लोग सभी तरह का भोजन ग्रहण करता है। विजयादशमी के दिन सभी एक दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं। दुश्मन के लिए भी लोग कामना करते हैं कि सभी लोग स्वस्थ रहें लेकिन बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने किसी व्यक्तित्व का नामकरण कर ट्वीट कर दिया। जेडीयू ने भी उसका उसी तरीके से जवाब दे दिया है। 


उन्होंने कहा कि 2024 की राजनीति का टाइम बम तैयार हो चुका है। 2020 में हमें कमजोर करने की कोशिश की। फिर बीजेपी के नेता गठबंधन में रहते हुए अपमान की भाषा बोलने लगे। जेडीयू के विधायकों को तोड़कर बीजेपी में शामिल कर लिया। देश में महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसे जो बुनियादी सवाल हैं। जनता का राजनीतिक टाइम बम तैयार हो चुका है और 2024 में वह विस्फोट होगा। इसके साथ ही भारत भाजपा से मुक्त हो जाएगा।


बता दें कि विजयादशमी के मौके पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को रावण और उनके बेटे तेजस्वी यादव के साथ साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राक्षस करार दिया था। सोशल मीडिया पर सम्राट ने एक एनीमेटेड वीडियो जारी कर हमला बोला था। इसमें दिखाया गया है कि बिहार की जनता इस रावण का वध कर रही है।


बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने दशहरा के मौके पर सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर एक एनीमेटेड वीडियो ट्वीट किया था। इसमें रावण के पुतले पर चारा चोर लिखा गया था। वहीं रावण के पास दो राक्षण खड़े हैं, जिन पर पलटीमार औऱ नौंवी फेल लिखा गया था। इस वीडियो में बिहार की जनता अपने तीर से चारा चोर का वध करती हुई नजर आ रही थी। इसके बाद बिहार के लोगों को विजयादशमी की बधाई दी गयी थी। फर्स्ट बिहार के लिए पटना से इंद्रजीत कुमार की रिपोर्ट..