ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

‘नीतीश को संयोजक नहीं प्रधानमंत्री का चेहरा बनाये I.N.D.I.A’ सिर्फ Convenor बनाने से जेडीयू संतुष्ट नहीं, कांग्रेस से कर दी ये बड़ी मांग

PATNA: बिहार की सियासत में पिछले कुछ दिनों से चर्चा चल रही है कि नीतीश कुमार को इंडी गठबंधन का संयोजक बनाने के लिए कांग्रेस तैयार हो गई है और किसी भी वक्त इसका ऐलान हो सकता है हाला

‘नीतीश को संयोजक नहीं प्रधानमंत्री का चेहरा बनाये I.N.D.I.A’ सिर्फ Convenor बनाने से जेडीयू संतुष्ट नहीं, कांग्रेस से कर दी ये बड़ी मांग
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: बिहार की सियासत में पिछले कुछ दिनों से चर्चा चल रही है कि नीतीश कुमार को इंडी गठबंधन का संयोजक बनाने के लिए कांग्रेस तैयार हो गई है और किसी भी वक्त इसका ऐलान हो सकता है हालांकि कांग्रेस की तरफ से आधिकारिक तौर पर अभी ऐसी कोई बात सामने नहीं आई है। नीतीश कुमार को संयोजक बनाए जाने की चर्चा मात्र से जेडीयू की महत्वाकांक्षा काफी बढ़ गई है। नीतीश को संयोजक बनाने से जेडीयू संतुष्ट नहीं है और उसने नीतीश को विपक्ष का साझा पीएम उम्मीदवार बनाने की मांग कर दी है।


बिहार सरकार ने जेडीयू कोटे से मंत्री मदन सहनी ने कहा है कि बिहार में जो काम हुआ उसका असर बिहार ही नहीं दूसरे राज्य में भी दिख रहा है। अगर नीतीश कुमार को सबसे अनुभवी हैं तो संयोजक ही क्यों उन्हें प्रधानमंत्री का चेहरा बनाया जाए। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार संयोजक का काम तो बिना पद के ही पहले कर चुके हैं। INDIA गठबंधन के सूत्रधार नीतीश कुमार ही हैं और उन्होंने ही तमाम दलों को संयोजित करने का काम किया है।


वहीं बीते 19 दिसंबर को दिल्ली में हुई इंडी गठबंधन की बैठक में ममता बनर्जी और केजरीवाल द्वारा प्रधानमंत्री उम्मीदवार के तौर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खऱगे का नाम प्रस्तावित करने पर मंत्री ने कहा कि सबकी अपनी-अपनी राय है लेकिन गठबंधन में इसपर सामूहिक रूप से निर्णय लिया जायेगा लेकिन सभी दल कहते हैं कि नीतीश कुमार सबसे अनुभवी हैं तो उन्हें संयोजक क्यों पीएम का चेहरा बनाया जाए।


बता दें कि बिहार की सियासत में एक बार फिर से नीतीश कुमार को इंडी गठबंधन का संयोजक बनाने की चर्चा तेज हो गई है। कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार की राहुल गांधी और खरगे से फोन पर बात हुई है और जल्द ही इंडी गठबंधन के नेताओं की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक आयोजित होगी। संभावना जताई जा रही है कि इस बैठक में नीतीश कुमार को संयोजक बनाने के प्रस्ताव पास हो सकता है। ऐसे में नीतीश के संयोजक बनाने की चर्चा मात्र से जेडीयू की महत्वाकांक्षा बढ़ गई है।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता