ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

'नीतीश को घर ले जाकर परिवार संग तेजस्वी सीखें ज्ञान...,' बोले RCP सिंह ... सदन में जाकर सौंपे इस्तीफा, नहीं है बिहार को उनकी जरूरत

NALANDA : जनसंख्या नियंत्रण पर दिए नीतीश कुमार के बयान पर बिहार में सियासी घमासान जारी है। बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही अपने बया

'नीतीश को घर ले जाकर परिवार संग तेजस्वी सीखें ज्ञान...,' बोले RCP सिंह ... सदन में जाकर सौंपे इस्तीफा, नहीं है बिहार को उनकी जरूरत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

NALANDA : जनसंख्या नियंत्रण पर दिए नीतीश कुमार के बयान पर बिहार में  सियासी घमासान जारी है। बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही अपने बयान पर माफी मांग ली और कहा कि अगर उनकी बात से किसी को ठेस पहुंची है। तो वो माफी मांग रहे हैं। लेकिन इसके बाबजूद भाजपा उनके इस्तीफे की मांग को लेकर टीकी हुई है। इसी कड़ी में अब भाजपा नेता और एक जमाने में नीतीश कुमार के काफी करीबी रहे आरसीपी सिंह ने जोरदार हमला बोला है। आरसीपी ने कहा  - नीतीश कुमार का शारीरिक और मानसिक संतुलन खराब हो गया है। ऐसे में उनको सदन में इस्तीफा दे देना चाहिए। 


पूर्व केंद्रीय मंत्री सह भाजपा नेता आरसीपी सिंह ने कहा कि-  बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सदन में जो बयान दिया है उससे साफ़ जाहिर होता है कि उनका शारीरिक और मानसिक संतुलन खराब हो गया है।  इन्हें अच्छे डॉक्टर से इलाज कराने की जरूरत है और वो सदन में जाकर अपना इस्तीफा सौंपे। यदि उप मुख्यमंत्री को लगता है कि  नीतीश कुमार ने जो कहा वो सही तो नीतीश कुमार को अपने घर ले जाकर अपने माता पिता को सामने बैठकर उसे सुने।


उन्होंने कहा कि-  नीतीश कुमार जनता का जनादेश का अपमान कर कुर्सी पर काबिज है आज  उसका ही नतीजा देखने को मिल रहा है और उनके अंदर जरा सा भी नैतिकता बचा है तो सदन पहुचकर अपना इस्तीफा दे दें और दूर कहीं चले जाए। वैसे भी बिहार को अब उनकी जरूर नहीं है।