ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

नीतीश को मिला रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आने का निमंत्रण, जेडीयू नेता ने दी जानकारी

PATNA: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को अयोध्या में होने जा रही है। इस समारोह की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है। इस कार्यक्रम में कई दिग्गज नेता और हस्तियों के शामिल की च

नीतीश को मिला रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आने का निमंत्रण, जेडीयू नेता ने दी जानकारी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को अयोध्या में होने जा रही है। इस समारोह की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है। इस कार्यक्रम में कई दिग्गज नेता और हस्तियों के शामिल की चर्चा है। इन्हें रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। वही अब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी निमंत्रण भेजा गया है। 


जिसे सीएम हाउस में रिसिव किया गया है। इस बात की जानकारी जेडीयू नेता केसी त्यागी ने दी। कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाते नीतीश कुमार को निमंत्रण प्राप्त हुआ है। नीतीश जी को अब इस पर फैसला लेना है उनके फैसले से हम अवगत कराएंगे। 


बता दें कि इंडी गठबंधन की मुख्य पार्टी कांग्रेस इस समारोह को भाजपा और आरएसएस का कार्यक्रम बताया था और इसमें शामिल नहीं होने की बात कही थी। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के आमंत्रण को कांग्रेस ने ठुकरा दिया था। ऐसे में नीतीश कुमार भी इंडी गठबंधन का एक हिस्सा हैं अब उनके फैसले का इंतजार सभी को है। देखना होगा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस समारोह में शामिल होते हैं या नहीं।