ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

नीतीश को मुख्यमंत्री मैंने बनाया, जीतनराम मांझी ने किया दावा

PATNA: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के संरक्षक जीतनराम मांझी आए दिन अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। इस बार भी बिहार की राजनीति क

नीतीश को मुख्यमंत्री मैंने बनाया, जीतनराम मांझी ने किया दावा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के संरक्षक जीतनराम मांझी आए दिन अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। इस बार भी बिहार की राजनीति को लेकर उन्होंने बड़ा बयान दिया है। अपने ही गठबंधन के नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। 


जीतनराम मांझी ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल ने मुझे सरकार बनने पर मुख्यमंत्री बनाने का वादा किया था। लेकिन मैंने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव का साथ नहीं दिया। वही दूसरे के चक्कर में पड़कर नीतीश कुमार ने मुझे गठबंधन से बाहर कर दिया था। लेकिन हमने नीतीश को मुख्यमंत्री बनाया। जिस तरह नीतीश ये बात कहते थे उसी तरह हम भी यह बात दावे से कहते हैं। 


जीतनराम मांझी ने आगे कहा कि एनडीए बहुमत के साथ 125 सीट पर था जिसमें चार विधायक हमारे थे। यदि हमारे चारों विधायक हट जाते तो सरकार गिर जाती लेकिन हम मैदान से नहीं हटे। और इनके जो 10 विधायक भागने वाले थे वह भी हमारे कारण नहीं भागे। नीतीश कुमार बार-बार यह कहते हैं उन्होंने मुझे मुख्यमंत्री बनाया है। 


अब हम भी दावे के साथ कह सकते हैं नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री हमने बनाया है। बहुमत साबित करने के दौरान हमने अपने विधायकों का साथ दिलाया जिसके कारण नीतीश की कुर्सी बच गयी। इसलिए हम कहते हैं कि नीतीश को मुख्यमंत्री हमने बनाया। पटना में पंचायत स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान मांझी ने यह बातें कही।