ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

नीतीश को मिला था बर्बाद बिहार, ललन सिंह बोले.. 15 साल का परिवर्तन अंधा भी देख लेगा

PATNA : बिहार में मुख्यमंत्री के तौर पर नीतीश कुमार की 15 वर्षों की पारी को लेकर जनता दल यूनाइटेड की तरफ से आज बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पार्टी के तमाम छोटे-बड़े नेता

नीतीश को मिला था बर्बाद बिहार, ललन सिंह बोले.. 15 साल का परिवर्तन अंधा भी देख लेगा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA : बिहार में मुख्यमंत्री के तौर पर नीतीश कुमार की 15 वर्षों की पारी को लेकर जनता दल यूनाइटेड की तरफ से आज बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पार्टी के तमाम छोटे-बड़े नेता प्रदेश कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल हुए। लेकिन जेडीयू के जश्न में चर्चा लालू यादव की खूब हुई। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने आज एक बार फिर लालू-राबड़ी के शासनकाल की खूब चर्चा की। ललन सिंह के निशाने पर लालू यादव रहे तो वहीं नीतीश कुमार की तरफ से बिहार में किए गए कामों की उन्होंने खूब चर्चा की।


ललन सिंह ने कहा कि 16 साल पहले बिहार जब नीतीश कुमार के हाथों में आया था तो लालू-राबड़ी के शासनकाल में इसका कबाड़ा कर दिया था। बर्बाद बिहार अपने हाथों में पाने के बावजूद नीतीश कुमार ने बेहद धैर्य से काम लिया। नीतीश कुमार ने हर क्षेत्र में एक-एक कर काम किया और अब 15 वर्षों में बिहार कितना बदला है कि यह फर्क महसूस किया जा सकता है। ललन सिंह ने कहा कि बिहार में जो परिवर्तन हुआ है उसे अंधा भी महसूस कर सकता है। शिक्षा से लेकर कानून व्यवस्था और कृषि से लेकर अन्य क्षेत्रों में किए गए बदलाव की देन है कि बिहार आज देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है।


ललन सिंह के निशाने पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी रहे ललन सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव आजकल रोजगार रोजगार चिल्लाते फिरते हैं। उनको बताना चाहिए कि उनके माता-पिता के शासनकाल में बिहार में कितने लोगों को रोजगार मिला। अगर तेजस्वी यादव को इसका जवाब नहीं मालूम है तो मैं इसकी जानकारी उन्हें दे सकता हूं।