ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

नीतीश को खास चश्मा देगी BJP! पत्रकार की हत्या पर बोले सम्राट- सीएम को दिल्ली-मुंबई घूमने से फुर्सत नहीं.. अपराध कहां से दिखेगा

PATNA: बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधी एक के बाद एक हत्या की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। समस्तीपुर में थानेदार की हत्या की बाद अपराधियों ने अररिया में एक दैनिक अखबार के पत्रकार की

नीतीश को खास चश्मा देगी BJP! पत्रकार की हत्या पर बोले सम्राट- सीएम को दिल्ली-मुंबई घूमने से फुर्सत नहीं.. अपराध कहां से दिखेगा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधी एक के बाद एक हत्या की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। समस्तीपुर में थानेदार की हत्या की बाद अपराधियों ने अररिया में एक दैनिक अखबार के पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी। लगातार हो रही हत्या की वारदातों को लेकर सियासत भी तेज हो गई है। बीजेपी ने अररिया में पत्रकार की हत्या को लेकर सरकार पर जोरदार हमला बोला है। 


बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा है कि अररिया में दैनिक समाचार पत्र के संवाददाता विमल यादव की जिस प्रकार से हत्या कर दी गई यह अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। बिहार में अब थानेदार के बाद पत्रकारों की हत्या भी शुरू हो गई है। विमल यादव अपने सरपंच भाई की हत्या के गवाह भी थे। पुलिस उन्हें सुरक्षा देने में विफल रही। 


उन्होंने कहा कि बिहार में थानेदार और पत्रकार की हत्या हो रही है और राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली और मुंबई घूम रहे हैं और बिहार में उनको अपराध नहीं दिख रहा है। नीतीश कुमार को बीजेपी की तरफ से एक ऐसा चश्मा देना पड़ेगा, जिससे बिहार में हो रहा अपराध उन्हें दिखाई दे। बिहार में पुलिस वाले मारे जा रहे हैं और पत्रकार की हत्या हो रही है। गौ तस्कर, बालू माफिया, शराब माफिया और गुंडों का राज बिहार में स्थापित हो गया है।

रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता