ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

नीतीश को दूसरा गांधी बताने वाले JDU पर RJD ने जताया विरोध, शिवानंद ने कहा-ऐसी तुलना करना उचित नहीं

PATNA: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेडीयू ने देश का दूसरा गांधी बताया है। जेडीयू के ऐसा बताने पर लालू यादव की पार्टी आरजेडी ने इसका विरोध दर्ज कराया है। राजद के राष्ट्

नीतीश को दूसरा गांधी बताने वाले JDU पर RJD ने जताया विरोध, शिवानंद ने कहा-ऐसी तुलना करना उचित नहीं
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेडीयू ने देश का दूसरा गांधी बताया है। जेडीयू के ऐसा बताने पर लालू यादव की पार्टी आरजेडी ने इसका विरोध दर्ज कराया है। राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानन्द तिवारी ने कहा कि सीएम नीतीश की तुलना गांधी जी से करना उचित नहीं है। 


उन्होंने कहा कि डाक्टर लोहिया कहते थे कि गांधी जैसा व्यक्ति हज़ार दो हज़ार वर्ष में पैदा होता है। साहित्य में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित फ़्रांस के रोमां रोलाँ गांधी को ईसा मसीह का लघु रूप मानते थे। महान वैज्ञानिक अलबर्ट आइंस्टीन ने गाँधी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा था कि आने वाली पीढ़ियाँ जब गांधी के विषय में सुनेगी तो उन्हें आश्चर्य होगा कि हमारी ही तरह का हाड़ मांस का बना हुआ वैसा आदमी इसी धरती पर कभी चलता फिरता था। 


शिवानंद तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गाँधी का बहुत नाम लेते हैं. आज के समय में गाँधी का स्मरण करना बहुत ही प्रशंसनीय है. लेकिन उनको चाहने वाले उनकी तुलना गाँधी से करें यह स्वयं नीतीश जी को सहनीय नहीं होना चाहिये. इसलिए मेरा नम्रतापूर्वक अनुरोध होगा कि नीतीश जी अपने उन चाहने वालों को ज़रूर हिदायत देंगे जो अतिरेक में उनको गाँधी के समकक्ष रख कर उनका भला नहीं कर रहे हैं.

नीतीश को दूसरा गांधी बताने वाले JDU पर RJD ने जताया विरोध, शिवानंद ने कहा-ऐसी तुलना करना उचित नहीं