ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

नीतीश को चिराग की दो टूक : नहीं संभल रहा बिहार तो इस्तीफा दें, डबल जंगलराज है

PATNA : बिहार में हर दिन नीचे गिरती कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने विरोधियों के निशाने पर हैं। नीतीश की तरफ से सुशासन के दावे एक तरफ है तो वहीं दूसरी तरफ

नीतीश को चिराग की दो टूक : नहीं संभल रहा बिहार तो इस्तीफा दें, डबल जंगलराज है
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA : बिहार में हर दिन नीचे गिरती कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने विरोधियों के निशाने पर हैं। नीतीश की तरफ से सुशासन के दावे एक तरफ है तो वहीं दूसरी तरफ जमीन पर अपराधियों का तांडव देखने को मिल रहा है। ऐसे में बिहार के हालात को देखते हुए चिराग पासवान ने नीतीश के सामने दो टूक बात रखी है। चिराग पासवान ने कहा है कि अगर नीतीश कुमार से बिहार संभल नहीं रहा है तो वह तुरंत अपने पद से इस्तीफा दे दें।


इतना ही नहीं चिराग पासवान ने यह भी कहा है कि बिहार के जो हालात दिख रहे हैं ऐसे में बिना देरी किए राष्ट्रपति शासन लगाने की जरूरत है। चिराग पासवान ने कहा है कि राज्य के अंदर शासन व्यवस्था खत्म हो चुकी है। नीतीश कुमार अपनी जवाबदेही लेने को तैयार नहीं है। हालांकि उन्हें अपनी जिम्मेदारी लेते हुए पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।


चिराग ने कहा कि सरकार जब से बदली है अपराध और ज्यादा बढ़ गया है। इसलिए यह जंगलराज नहीं बल्कि डबल जंगलराज चल रहा है। ऐसी घटनाएं बिहार में हो रही है जिसे कभी हमने नहीं सोचा था। बेगूसराय की घटना को ही देख लीजिये दो लोग अंधाधूध निर्दोष लोगों पर फायरिंग की। नीतीश जी स्लोग्न दे रहे हैं बिहार में दिखा अब देश में दिखेगा क्या यही अपराध अब देश में दिखेगा? यूपी, झारखंड,पंजाब, हरियाणा जहां से मन करे नीतीश जी चुनाव लड़े लेकिन यदि बिहार संभल ना रहा हो तो इस्तीफा दे दें।