ब्रेकिंग
पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

नीतीश को बड़ा झटका, कुशवाहा के बाद अब JDU की पूर्व सांसद ने दिया इस्तीफा

PATNA : जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष रहे उपेंद्र कुशवाहा के अलग होने की फ़िक्र से अभी जेडीयू ठीक ढंग से उबरी नहीं थी की पार्टी को अब एक और बड़ा झटका लगा है। अब पार्टी के एक और नेता

नीतीश को बड़ा झटका, कुशवाहा के बाद अब JDU की पूर्व सांसद ने दिया इस्तीफा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष रहे उपेंद्र कुशवाहा के अलग होने की फ़िक्र से अभी जेडीयू ठीक ढंग से उबरी नहीं थी की पार्टी को अब एक और बड़ा झटका लगा है। अब पार्टी के एक और नेता ने इस्तीफा दे दिया है। इस नेता ने अपना इस्तीफा जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा को भेज दिया है। 


दरअसल, बिहार के आरा से पूर्व सांसद मीना सिंह ने जेडीयू से इस्तीफा दे दिया है। इन्होंने अपना इस्तीफा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा को भेज दिया है। मीना सिंह आरा से दो बार सांसद का चुनाव जीत चुकी हैं। इसके बाद अब वो खुद के पार्टी से अलग होने का ऐलान दोपहर 3 बजे करने वाली है। यह  लोकसभा से पहले जेडीयू के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। 


बताया जा रहा है कि, पूर्व सांसद मीना सिंह जेडीयू से इस्तीफा देने के बाद बीजेपी के साथ जा सकती हैं। हाल ही में उपेंद्र कुशवाहा के इस्तीफे के बाद यह नीतीश कुमार से लिए बड़ा झटका बताया जा रहा है। जिस तरह से कुशवाहा के साथ कई जेडीयू के नेता कल पार्टी छोड़ गए हैं और अब आज पार्टी की एक पूर्व सांसद पार्टी छोड़ कर जा रही है उससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव में नीतीश कुमार को काफी नुकसान हो सकता है। 


आपको बता दें कि, जेडीयू की पूर्व सांसद मीना सिंह के पति का निधन हो चुका है। इनके पति भी बिक्रमगंज से सांसद रह चुके हैं। मीना सिंह 2009 में आरा से सांसद चुनी गईं।  2014 तक यहां का उन्होंने प्रतिनिधित्व किया था। इसके पहले कि अगर बात करें तो मीना सिंह 2008 में उपचुनाव में जीत कर बिक्रमगंज लोकसभा सीट क्षेत्र का भी प्रतिनिधित्व किया था। 2014 में मोदी लहर में जेडीयू के टिकट पर चुनाव लड़ीं लेकिन हार का सामना करना पड़ा था. 2019 में चुनाव नहीं लड़ीं।